hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
पंडरिया : छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव का समय बिलकुल करीब आ गया है.. एक तरफ प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनाव की तैयारी में लग गई है वहीं दूसरी ओर सरकार के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी जिनके ऊपर उस चुनाव को सही और निष्पक्ष ढंग से करवाने की जिम्मेदारी है वें भी अब निर्वाचन के कार्यक्रम में लग गए है.. आगामी कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की तिथियों की घोषणा की जा सकती है..सन 2018 में छत्तीसगढ़ का विधानसभा का चुनाव 12 नवम्बर और 20 नवम्बर को दो चरणों में हुआ था और 17 दिसम्बर 2018 को नई सरकार का गठन हुआ था।
सन 2023 में आगामी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पंडरिया विधान सभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 4/10/23 को कर दिया गया है.. इस वर्ष होने वाले चुनाव में वोट डालने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा चुके मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में होने की पुष्टि 4/10/23 को प्रकाशित हो चुकी सूची से कर सकते है… द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 1/10/23 में नव विवाहित वधु,80 वर्ष से अधिक के छूटे मतदाता,स्कूल कालेजों में पढ़ने वाले सभी पात्र छात्र छात्राओं पर फोकस किया गया था.. निर्वाचन आयोग में समय समय पर वोटर लिस्ट का अपडेशन किया जाता है.. कुछ लोगों का गांव या शहर इस बीच बदल गया होता है उसमे भी बदलाव किया जाता है.. इस कड़ी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भी तैयारियां चल रही हैं,
इसी कड़ी में आज पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी रा.एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संदीप ठाकुर ने पत्रकार वार्ता की और जानकारी दी हैं कि मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटि रहित बनाने के लिए छूटे हुए युवाओ एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम नई मतदाता सूची में दर्ज करने का काम किया गया हैं.. तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुशील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि विधानसभा 71 पंडरिया में मतदाता सूची का लिंगानुपात 972 है जो कि जिले के औषत लिंगानुपात से कम है जिसके कारण पात्र महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अधिक से अधिक जोड़ने का प्रयास किया गया जिसके कारण अब इस विधानसभा पंडरिया का लिंगानुपात 1005 हो चूका है।
मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद पंडरिया विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 316142 हो चुकी है जिसमे पुरुष मतदाता 157649 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 158493 है.. इस तरह इस विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है… इसी तरह इस विधानसभा में कुल मिलाकर 393 मतदान केंद्र हैं जिसमे कि 250 मतदान केंद्र पंडरिया,57 मतदान केंद्र कवर्धा तथा 86 मतदान केंद्र सहसपुर लोहारा अंतर्गत आएंगे।
वृद्ध एवं अशक्त मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा
भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष अति वृद्ध एवं अशक्त मतदाता जो मतदान के लिए निर्वाचन केंद्र तक नहीं आ सकते उनके लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई हैं.. आगामी चुनाव में प्रत्याशियों के नाम वापसी हो जाने के पश्चात् ऐसे मतदाताओं को निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देना होगा कि वह मतदान हेतु मतदान केंद्र तक जाने में असमर्थ हैं… निर्वाचन अधिकारी द्वारा उक्त मतदाता की पहचान कर उस मतदाता को पोस्टल बैलेट द्वारा मतदान करने का अधिकार दिया जाएगा।
मतदान केंद्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी
पंडरिया के अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रो में मतदाताओं के लिए मुलभुत सुविधाए जैसे साफ सुथरा वाशरूम एवं शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी ।

संबंधित पोस्ट

कोचवाही शक्ति केंद्र मे हुआ बैठक, भोज राज नाग को जिताने कांग्रेस समर्थक कई लोग हुए भाजपा मे शामिल,,

Chunesh Sahu

*भखारा मामले में बड़ा खुलासा:जानिए इस तरह बहरूपिये बच्चा चोरी को दे रहे अंजाम… रहें सावधान…एक और वीडियो आया सामने*

Chunesh Sahu

*भाजपा शहर मंडल द्वारा आज नितिन नवीन जी के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मनाया उत्सव*

Chunesh Sahu

सचिन तेंदुलकर के पीछे विराट कोहली! ODI में सबसे ज्यादा रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बनाने होंगे इतने रन

Sakshi Bansod

विधानसभा स्तरीय स्वास्थय पंचायत सम्मलेन में सम्मानित हुए पूर्व सरपंच बिरेतरा 

Chunesh Sahu

जिला प्रशिक्षक शिवकुमार बंजारे को डीईओ और डीएमसी ने किया सम्मानित

hindmedianews