hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राष्ट्रीय पार्टी विधानसभा चुनाव मे ओबीसी को दे 54% टिकट:- अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

ओबीसी संयोजन समिति छत्तीसगढ़ के संस्थापक अधिवक्ता शत्रुहन सिंह साहू (राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ) ने कांग्रेस भाजपा सहित सभी राष्ट्रीय दलों से आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी समाज को जनसंख्या के अनुपात में 54% अर्थात 90 विधानसभा में से 48 सीट देने की मांग करते हुए कहा कि विगत कुछ वर्षों में ओबीसी समाज में आई राजनितिक जागृति आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में निर्णायक भुमिका अदा करेगी, चाहे विधानसभा हो या लोकसभा हर सीट पर ओबीसी वर्ग का दबदबा दिन ब दिन बढ़ते जा रही है जिसे देखते हुए कांग्रेस भाजपा सहित तमाम राजनीतिक पार्टियों ओबीसी समाज को साधने में जी जान से जुट गईं हैं. 

 

श्री साहू जी ने आगे कहा कि सभी पार्टियां इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटर्स को साधने में लगी हैं, जिसके लिए कई प्रपंच किए जा रहे है, एक ओर जहां कांग्रेस ओबीसी को साधने के लिए राज्य सरकार के द्वारा आरक्षण और योजनाएं लाने का दिखावा कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी दल बीजेपी पार्टी के बड़े पदों पर ओबीसी वर्ग के जनप्रतिनिधियों को बिठाकर ओबीसी हितैषी होने का ढोंग कर रही है किंतु दोनो ही दल संसद मे जातीय जनगणना कर समान हिस्सेदारी और सामाजिक सुरक्षा कानून लाने पर बहस के सिवाय कानूनी अमली जामा पहनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है जिसे ओबीसी समाज के प्रत्येक जागरुक व्यक्ति भली-भांति देख व समझ रहे है |

उन्होने राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए 10 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए 29 सीट उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षित है, ठीक उसी तरह जो भी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करना चाह रही हैं वह ओबीसी वर्ग को 90 में से 48 सीट टिकट देकर ओबीसी हितैशी होने के अपने दावों को प्रमाणित करें अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें 

 

          चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*आजादी के अमृत महोत्सव पर रक्तदाताओं का सम्मान :- रंजना साहू*

Chunesh Sahu

New post

Admin

राशिफल 23 फरवरी : सर्वार्थ सिद्धि योग से मेष, मिथुन सहित 5 राशियों के जातक रहेंगे भाग्यशाली, मनोकामना होगी पूरी

Sakshi Bansod

*स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने जल वितरण कर सेवा कार्य किया* या *भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाना पुण्य का कार्य -डॉ. मंजूषा साहू*

Chunesh Sahu

2020 बैच की ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान ने संभाला गोमती जोन DCP का कार्यभार, बोलीं- पारदर्शी पुलिसिंग पहली प्राथमिकता

Sakshi Bansod

अज़ीम प्रेमजी इंग्लिश मीडियम स्कूल में लगा बाल शोध मेला, विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने लगाया स्टॉल

Chunesh Sahu