hindmedianews
Breaking News
अन्यक्राइमछत्तीसगढ़

थाना रनचिरई क्षेत्र में मवेशी तस्करी का मामला।  थाना रनचिरई पुलिस द्वारा मौके पर 03 आरोपी गिरफ्तार।  बोलेरो पिकप वाहन से परिवहन करते 10 नग मवेशी मय वाहन जप्त।

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

बालोद – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जरिये मुखबीर सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद, श्री जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार, श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय गुण्डरदेही श्रीमती गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक यामन कुमार देवांगन के नेतृत्व में टीम गठित कर अण्डा जामगांव रोड में राहूद नहर पुल के पास बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 में 10 नग मवेशी गाय, बछिया, बछवा को ठूस ठूस कर बिना चारा पानी के क्रूरतापूर्वक भरकर तस्करी करने की सूचना की तस्दीक पर बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 को विधिवत चेक करने पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा कीमती 30,000 रू0 मिला। मौके पर 10 नग गोवंशी पशु गाय, बछिया, बछवा एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती 1,00,000 रू0 को जप्त कर आरोपी 01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, 02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष, साकिनान खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी छ0ग0, 03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल, थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग छ0ग0 के विरूध्द प्रार्थी नरेन्द्र कुमार साहू की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2023 धारा 4, 6, 10, 11 छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधि0 2004, धारा 11 पशुओ के प्रति क्रूरता निवारण अधि0 1960 का अपराध पंजीबध्द कर आरोपियो को दिनांक 21.08.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी –

01. हिमेश विश्वकर्मा पिता भुवन लाल विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी,

जिला धमतरी (छ0ग0)

02. भगवान सिंह साहू उर्फ दुर्गेश साहू पिता स्व0 द्वारिका साहू, उम्र 23 वर्ष,

ग्राम खरथुली, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ0ग0)

03. मनोज कुमार साहू पिता संतराम साहू, उम्र 40 वर्ष, साकिन बटरेल,

थाना जामगांव (आर), जिला दुर्ग (छ0ग0)

 

जप्ती – 10 नग गोवंशी गाय, बछिया, बछवा कीमती लगभग 30,000 रू0 एवं बोलेरो पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 जेड 2393 कीमती लगभग 1,00,000 रू0।

संबंधित पोस्ट

* गुरुर जनपद पंचायत क्षेत्र 08, में जीत का माहौल, ग्रामीणों ने कहा हमने उसे चुना जिसने गांव का दुख दर्द सुना, मेरी जनता मेरा परिवार और मेरा गांव मेरा घर- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बकेला जलाशय परियोजना एवं सुतियापाट नहर विस्तारीकरण हेतु 121 करोड़ से अधिक की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का जताया आभार

hindmedianews

सुशासन तिहार में किसानों की आवाज बने तुकाराम चन्द्रवंशी केसीसी भुगतान में लापरवाही का मामला मंच तक पहुंचा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

Sakshi Bansod

वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) का उद्घाटन शनिवार 16 जुलाई को

hindmedianews

सट्टा लिखने वाले आरोपियो के खिलाफ थाना गुरूर पुलिस एवं सायबर सेल बालोद व की संयुक्त कार्यवाही. सट्टा खिलाने वाले 08 आरोपियो को गुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Chunesh Sahu

होली की धूम: रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी, देखें तस्वीरें

aakashbanjare