hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एवं सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी चढ़े पंडरिया पुलिस के हत्थे

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा/पंडरिया:जिला पुलीस अधिक्षक ने थाना प्रभारियो को अपराध में अंकुश लगाने निर्देशित किया था जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने सभी थाना प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है जिसे गंभीरता से लेते हुए 19.06.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ड्रीम युगा गाड़ी न.CG 09 JA1123 में भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब परिवहन कर कोदवागोडान से दामापुर तरफ की ओर जा रहे है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा आरोपी को पकड़कर कार्यवाही करने थाना प्रभारी पंडरिया उमाशंकर राठौर को निर्देशित किया गया.जिस पर थाना पंडरिया पुलिस स्टाफ द्वारा अमलडीहा खपरी के पास नाकाबन्दी किया गया, इसी दौरान गाड़ी न. CG09JA1123 में दो व्यक्ति खपरी तिराहा तरफ आते दिखे जिन्हे रोकने का प्रयास किये जो रुकने के बजाय भागने लगे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया जो पूछताछ पर अपना नाम *1.गजानंद उर्फ़ भुवन कुर्रे पिता उम्र 42 वर्ष ग्राम दामापुर 2.रोहित नवरंग पिता बंसीराम नवरंग उम्र 45 वर्ष ग्राम दामापुर पंडरिया बताये*. उक्त दोनों व्यक्ति की विधिवत तलाशी लिया गया जो संदेहीयों के गाड़ी में सफ़ेद रंग के बोरी में रखा कुल *100 पौवा*( *18बल्कलीटर*) देशी प्लेन शराब कीमती 8000/-रू. बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त वाहन ड्रीम युगा कीमती करीबन 40000/-रू कुल जुमला कीमती 48000/- जप्त किया गया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्र. 176/23 पंजीबद्ध किया गया एवं आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
 तथा एक और सूचना मुखबिर से प्राप्त हुआ कि दिनांक 20.06.23 को सूचना मिला की बैरागपारा का शेखर मानिकपुरी एवं शिव देवांगन अपने अपने घर में रूपये पैसों का दाव लगाकर सट्टापट्टी लिखकर सट्टा खेला रहा है, सूचना पर मौके पर जाकर संदेहीयों *1.शेखर मानिकपुरी पिता मोहनदास मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष पता वार्ड न12 बैरागपारा* *2.शिव देवांगन पिता लखन देवांगन उम्र 48 वर्ष पता वार्ड न.11 बैरागपारा पंडरिया* को पकड़ा गया, जो मौक़ेपर सट्टा पट्टी से सट्ठा लिखते मिला, जिसके कब्जे से नगदी रकम 1000 रुपए, सट्टा पट्टी, जप्त किया गया.आरोपी का कृत्य छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 का पाए जाने से आरोपी को मौक़े पर गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 177/23 एवं 178/23 धारा 06 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
    उक्त कार्यवाही में सउनि मोहनलाल खुटे, प्र.आर.मनोज महोबिया हूलार साहू, आर. शैलेन्द्र,राजू, उत्तम, सूर्यकान्त,द्वारिका, ईश्वर,प्रभाकर, पुरुषोत्तम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

संबंधित पोस्ट

श्री सुंदरम पब्लिक स्कूल सिल्हाटी मे शिक्षक दिवस और कृष्ण जन्माष्टमी का किया गया आयोजन 

hindmedianews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की योजनाओं एवं उपलब्धियों के साथ झारखण्ड में भाजपा के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचा रही पंडरिया विधायक भावना बोहरा

hindmedianews

टीन, कड़ाही और होमथियेटर चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, थाना लालपुर का मामला

hindmedianews

*नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण; जच्चा-बच्चा किट का किया वितरण*

Chunesh Sahu

भावना बोहरा द्वारा सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार में दिया जा रहा योगदान सराहनीय : पंडित धीरेन्द्र शास्त्री

hindmedianews

सड़क हादसे में घायल सरपंच का हाल जानने अस्पताल पहुंचे सांसद भोजराज नाग

Chunesh Sahu