hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रोजगारव्यापारशिक्षा

जिले के युवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में रोजगार के सुनहरा अवसर

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 15 जून 2023। जिले के शिक्षित बेरोजगार, नवयुवकों, पात्र अपात्र नवयुवकों को सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरी पाने का एक सुनहरा अवसर है। जिला पुलिस प्रशासन एवं एसआईएस इंडिया लिमिटेड के द्वारा विशेष भर्ती रैली क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र आरा जशपुर द्वारा कवर्धा जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है। भाग लेने के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता मिनिमम दसवीं पास या स्नातक है। उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन मिनिमम 55 किलोग्राम है। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। सभी मापदंडों को पूर्ण कर लेने के पश्चात चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए एसआईएस प्रशिक्षण केंद्र जसपुर को एक माह प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण के पश्चात सभी को भारतीय पुरातात्विक एवं औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा कार्य के लिए स्थाई नियुक्तियां प्रदान की जाएगी।  
जिले के सभी थाना क्षेत्रों के माध्यम से सुरक्षा जवानों व अधिकारी सेवा के लिए भर्ती ली जा रही है। 16 मई को थाना कुकदूर परिसर, 17 मई को थाना तरेगांव परिसर, 18 मई को थाना बोड़ला परिसर, 19 मई को थाना पंडरिया परिसर, 20 मई को थाना कुडा परिसर, 21 मई को थाना पिपरिया परिसर, 22 मई को थाना सहसपुर लोहारा परिसर और 23 मई को कवर्धा पुलिस लाइन परिसर अंतिम दिवस की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इससे पूर्व 14 मई को रेंगाखार थाना परिसर और 15 मई को चिल्फी थाना परिसर में रैली आयोजित की गई। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की छाया प्रति 2 पासपोर्ट साइज फोटो चयनित अभ्यर्थियों को फार्म पंजीयन शुल्क के साथ अपने नजदीकी थाना क्षेत्रों में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक एवं विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी या वेबसाइट से विजिट कर सकते है।

संबंधित पोस्ट

*अरमरीकला कबड्डी प्रतियोगिता में बिलासपुर की टीम प्रथम,*मचांदुर द्वितीय*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सीआईएसएफ स्थापना दिवस की दी शुभकामना

aakashbanjare

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर होली मिलन एवं जन्मदिन उत्सव पर स्कूल के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ सरकार की मनमोहक भरी सर्वजन हिताय बजट पर आभार ~गौतम शर्मा

hindmedianews

धर्म की धार्मिकता खत्म होते दिख रही, गौ माता सड़को में

hindmedianews

मोदी की गारंटी और विष्णु देव सरकार के सुशासन में हो रहे सभी सपने साकार : भावना बोहरा

hindmedianews