hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
   (पंडरिया) बाघामुड़ा : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर देवी मंदिरो मे दर्शन पूजन के लिए भक्तो की भीड़ उमड़ी।बुधवार को भक्तो ने नवदुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की आराधना की।नवरात्रि के पहले दिन और अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओ ने घर व देवी मंदिरो पर हवन पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।महामाया मंदिर मे 63 ज्योति जल रहे है।
   चैत्र नवरात्रि की अष्टमी के दिन बुधवार को देवी मंदिरो पर भक्तो का हुजूम उमड़ा।भक्तो ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।सुबह से ही जय माता दी के उद्घोष से मंदिरो मे घंटे घड़ियाल बजते रहे।घरों व मंदिरो मे अष्टमी के हवन की सुगांध महकी।मंदिरो मे भक्तो ने अष्टमी के दिन कन्या भोज कराया।अष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओ ने सौभाग्य धन सम्पदा सौंदर्य और स्त्री जनित गुणों की अधिष्ठात्री देवी महागौरी की आराधना की।नव दिन तक मंदिर मे पंडा साखू राम यादव शिवकुमार चंद्राकर ने माता की सेवा की।
    बाघामुड़ा के प्राचीन महामाया मंदिर मे पंडाल लगाकर भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारे से पूर्व कन्याओ का पूजन किया गया इसके बाद भंडारा शुरु हुआ।भंडारे का आयोजन रघुनन्दन प्रसाद शर्मा द्वारा कराया गया।जिसमे गांव के श्रद्धालुओ ने बढ़ चढ़ कर प्रसादि ग्रहण की।जिसमे श्रद्धलुओ को खीर पूड़ी सब्ज़ी के साथ चने का प्रसाद खिलाया गया।गांव के महामाया मंदिर मे प्रतिदिन जसगीत का आयोजन भी होता है जिसमे गांव के भक्त जन उपस्थित होते है।प्रसादी के दौरान बेनीमाधव शर्मा मदन तिवारी पवन तिवारी रामशीला शारदा प्रसाद राधेलाल चंद्रपाल रामकुमार एवं गांव के लोग उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

वन मंडल अधिकारी कवर्धा के मार्गदर्शन में हो रहा वनों का सुरक्षा:आग व कटाई पर अंकुश 

hindmedianews

शहीद जवानो व छात्र युवा मंच संगठन के स्थापना दिवस पर 12 जुलाई को नगर निगम सभागार में 100 रक्तवीर करेंगे रक्तदान

Chunesh Sahu

होली की धूम: रायपुर में ‘स्त्री 2’ थीम पर बनी होलिका, लोगों को लुभा रही मूर्तिकारों की क्रिएटिविटी, देखें तस्वीरें

aakashbanjare

व्यवसायिक परीक्षा मंडल की पीईटी एवं पीपीएचटी की परीक्षा 13 जून को

hindmedianews

पंडरिया स्थित सामुदायिक भवन में लगाए गए शिविर स्पाइन एवं जोड़ो के दर्द का हुआ समापन, हजारों लोगों ने लिए लाभ

hindmedianews

लोहा कारोबारियों के 40 से अधिक ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा छत्तीसगढ़ में हड़कंप, उद्योग जगत में मचा हंगामा | दस्तावेज़, डिजिटल डेटा और कैश की पड़ताल जारी

Sakshi Bansod