hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

जनचौपाल : कलेक्टर ने दूर दराज से आए नागरिकों की सुनी समस्या

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा : कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जन चौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। आज जन चौपाल में आए विकासखंड पंडरिया के ग्राम चतरी निवासी कौशलप्रसाद ने पंजीयन में त्रुटी सुधारने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवदेन को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल निराकरण करने के निर्देश अधिकारी को दिए। बोड़ला विकासखंड के हफीजुद्दीन ने अपने जमीन को डूबान क्षेत्र में जाने से मुआवजा राशि की मांग करने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री संदीप ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।    

 

संबंधित पोस्ट

बालोद जिस डीएमएफ घोटाले ने छत्तीसगढ़ में भूचाल ला दिया है, दरअसल उसकी शुरुआत बालोद जिले से हुई थी। अब इसी बालोद जिले के शिक्षा विभाग में एक नया टेंडर स्कैम सामने आया है।

Chunesh Sahu

*परम पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी के 269 वीं जयंती समारोह के आयोजन में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी सम्मिलित हुई….*

Chunesh Sahu

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu

G 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता एवं प्रभुत्वशाली भारत ने विश्व पर छोड़ी अमिट छाप : भावना बोहरा

hindmedianews

गृह मंत्री अमित शाह का 3 नवम्बर को रणवीरपुर में आगमन, भावना बोहरा के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को करेंगे संबोधित

hindmedianews

श्री मोहन मरकाम जी के 2 साल अध्यक्षी कार्यकाल पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार