hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय मेगा प्लेमेंट कैम्प के लिए पंजीयन 03 से 05 दिसम्बर तक जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

राज्य स्तरीय मेगा प्लेमेंट कैम्प के लिए पंजीयन 03 से 05 दिसम्बर तक

 

जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जाएगा। इसके लिए जिला परियोजना आजीविका महाविद्यालय धमतरी में जिले के इच्छुक युवा तीन से पांच दिसम्बर तक पंजीयन करा सकते हैं। सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पंजीयन के लिए युवाओं को अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आवेदित सेक्टर का नाम, आवेदित सेक्टर में प्रशिक्षित होने अथवा नहीं होने और शैक्षणिक प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।

       गौरतलब है कि विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 46 हजार 616 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्लेमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें मेनुफेक्चिरिंग के 18 हजार 628, अपेरल (सिलाई) के 12 हजार 800, रिटेल के छः हजार 480, टूरिज्म एवं हॉस्पिटालिटी के तीन हजार 55, आईटी के दो हजार 805, लॉजीस्टिक के एक हजार 801, हेल्थकेयर के एक हजार 500, सेक्यूरिटी के 642 और बैंकिंग एवं फायनेंसियल के 255 सेक्टर शामिल है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

 

संबंधित पोस्ट

दशहरा पर्व की तैयारियाँ जोरों पर, रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की मिली अनुमति

hindmedianews

विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

hindmedianews

सनराइस पब्लिक स्कूल पंडरिया में राखी बनाओ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

hindmedianews

धमतरी में पी एम एफ एम ई प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Chunesh Sahu

*नारी शक्ति का सम्मान: गुण्डरदेही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशाल महिला सम्मेलन और स्वास्थ्य शिविर संपन्न* महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुईं सम्मानित

Chunesh Sahu

*नगर पंचायत की बैठक: भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निपटने के लिए अध्यक्ष प्रमोद जैन ने दिए सख्त निर्देश*

Chunesh Sahu