hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़देश-विदेश

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए लाभान्वित किया तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के हितग्राहियों को तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के तहत 13 हितग्राहियों को 22 लाख से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से अंतरित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए लाभान्वित किया तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के हितग्राहियों को

 

तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा के तहत 13 हितग्राहियों को 22 लाख से अधिक की सहायता राशि डीबीटी से अंतरित

 

 तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के बच्चों को मिली छात्रवृत्ति और स्टायफंड

 

धमतरी 02 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज विधानसभा में दोपहर ढाई से सवा तीन बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जिले के 13 हितग्राहियों को 22 लाख 60 हजार रुपये की सहायता राशि का ऑनलाइन डीबीटी किया। उन्होंने साथ ही ज़िले के तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के कक्षा बारहवीं के 34 बच्चों को आठ लाख 50 हजार रूपये और कक्षा दसवीं के 72 बच्चों को 10 लाख 80 हजार रुपये प्रतिभाशाली छात्रवृति योजना के तहत डीबीटी के ज़रिए प्रदाय की। इसी तरह 75 प्रतिशत अंक से अधिक प्राप्त 86 मेधावी विद्यार्थियों को मेधावी छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कुल दो लाख 86 हज़ार रूपये की छात्रवृत्ति का ऑनलाइन भुगतान किया। व्यवसायिक और गैर व्यवसायिक पाठ्यक्रम में शिक्षा के लिए तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के 83 बच्चों को तीन लाख 75 हज़ार रूपये का स्टाएफंड भी बटन दबाकर ऑनलाइन प्रदाय किया। इस दौरान धमतरी ज़िले से अनुविभागीय अधिकारी वन श्री एफ.आर.कोसरिया सहित बड़ी संख्या में हितग्राही स्वान के वीडियो कान्फ्रेंसिंग कक्ष में मौजूद रहे।

 

चुनेश साहू7049466638

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु संचालित लक्ष्य निशुल्क कोचिंग सेंटर में प्रवेश प्रारंभ 

hindmedianews

राहुल गांधी नफरत छोड़ो भारत जोड़ो के संदेश को लेकर आज से फिर शुरू हुआ मुंगेली कांग्रेस का पद यात्रा

Chunesh Sahu

जिलाध्यक्ष शीतल साहू सहित 03 पदाधिकारियों को जिला साहू संघ ने बैठक कर सामाजिक पद से किया मुक्त

hindmedianews

*पूरे क्षेत्र में बढ़ रही है कबड्डी खेल की लोकप्रियता – डीपेंद्र साहू* *ग्राम तरसीवा में जय बजरंग कबड्डी दल व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित कबड्डी खेल के पुरुस्कार वितरण में शामिल होकर विजयी टीमो को किया पुरुस्कार वितरण*

Chunesh Sahu

पलानसरी में गौरवपथ पर निर्माण में गुणवत्ता हीन कार्य,22 लाख की लागत पर डांका

hindmedianews

प्रदेश महामंत्री जसबीर सिंग चावला एवं प्रदेश सचिव के. ज्योति ने बालोद में आम आदमी पार्टी का लिया बैठक.. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात,,

Chunesh Sahu