hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 30 नवम्बर को, लगभग 950 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow
जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 30 नवम्बर को, लगभग 950 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
 

धमतरी 28 नवम्बर 2022/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिले के युवाओं को सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों से जोड़ने तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से आगामी 30 दिसम्बर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि स्थानीय आमातालाब के पास स्थित बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकासखण्ड स्तर की प्रतियोगिता में सफल रहे लगभग 950 कलाकार और खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी संभाग स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे।
बताया गया है कि इस वर्ष दो आयु वर्ग में युवा महोत्सव होगा। इसमें 15 से 40 और 40 से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। इसके तहत 18 सांस्कृतिक विधाएं लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी/कर्नाटक), शास्त्रीय वादन (सितार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, हारमोनियम) गिटार, मणीपुरी, ओडिशी, भरतनाट्यम, कत्थक, कुचीपुड़ी और वक्तृत्व कला का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा सुआ, पंथी, करमा, नाचा, सरहुल नाचा, बस्तरिहा लोकनृत्य, राउत नाचा, फुगड़ी, भौंरा, गेड़ी दौड़/चाल, पारम्परिक वेशभूषा, फूड फेस्टिवल (छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के आधार पर), चित्रकला (छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति के चित्रण), वाद-विवाद (तात्कालिक/समसामयिक विषय) क्विज, निबंध, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। रॉक बैंड सीधे राज्य स्तर पर शामिल किया जाएगा। इस साल कुश्ती खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।  

Chunesh Sahu

14 अप्रैल को मनाया जा रहा अंबेडकर जयंती,लेकिन सियासी दलों की चुप्पी ने खड़े किए बड़े सवाल

hindmedianews

बिलासपुर–कटनी रेल मार्ग पर बड़ा हादसा टला, मालगाड़ी के 25 डिब्बे इंजन से अलग

Sakshi Bansod

BIG BREKING *जमीन विवाद के चलते सब्बल मार कर हत्या…. इलाके में सनसनी….*

Chunesh Sahu

17 मई को गांव-गांव, शहर-शहर तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक अभियान के लिए निकलेगी यात्रा

Chunesh Sahu

*लुकेश्वरी सुरेन्द्र साहू की बढ़ती लोकप्रियता…. ग्रामीणों का आशीर्वाद….*

Chunesh Sahu