hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

कबीरधाम जिले के शिक्षक भरत डोरे का बिहार राज्य में होंगे सम्मान

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कुंडा (पंडरिया)- एक बार फिर प्राथमिक शाला गुंझेता के शिक्षक भरत कुमार डोरे बिहार राज्य में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। बालरक्षक प्रतिष्ठान महाराष्ट्र, भारत के तत्वाधान में  “राष्ट्रीय शैक्षिक” नवाचार कार्यशाला सह सम्मान समारोह में 6 नवंबर को बोध गया बिहार में सम्मानित होंगे।

           कबीरधाम के शिक्षक भरत कुमार डोरे को शिक्षा के क्षेत्र में कर्तब्यनिष्ठा, समर्पण भावना, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, उत्कृष्ट नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों , शिक्षा में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतर उपयोग करते हुए स्मार्ट क्लास का संचालन, बेटी बचाओ बेटी बचाओ अभियान, जिले में नशा मुक्ति रथयात्रा संदेश अभियान के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में *जीवन गौरव, सरस्वती सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान* से सम्मानित किया जायेगा।

             शिक्षक भरत कुमार डोरे शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में पूर्व से ही चर्चा में रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात एवं राजस्थान में भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। वे शिक्षा और विद्यार्थियों के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित शिक्षक हैं। विद्यार्थियों के लिए न केवल शैक्षणिक अपितु सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए वे आर्थिक सहायता प्रदान करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तन, मन,धन, से पूर्ण रूप से समर्पित रहते हैं। एवं बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु निरंतर मार्गदर्शन देते रहते हैं तथा ड्राप आउट बच्चों को मुख्य धारा में वापस लाने, प्रयास करते रहते हैं। शिक्षक श्री डोरे को राज्य बिहार में सम्मान हेतु चयनित होने पर कबीरधाम जिले के शिक्षकगण,प्राथमिक शाला गुंझेटा के श्रीमती शैल सोयम,मनीषा मंगेशकर शिक्षिकाओं सहित पालकों और विद्यार्थियों द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

संबंधित पोस्ट

किसान कल्याण फांउडेशन द्वारा किसान प्रतिभा रत्न सम्मान समारोह का आयोजन 

hindmedianews

दर्जशुदा बच्चे अनुपस्थित व साफ सफाई की कमी तथा अव्यवस्था के चलते हटाए गए अधीक्षक गढ़ेवाल को पुनः अधिक्षकीय प्रभार

hindmedianews

युवा सेवा संघ द्वारा निकाली गई भव्य देशभक्ति व संस्कृतिक रक्षा वाहन रैली

hindmedianews

देव की नगरी में राक्षसों का तांडव रोकने में भाजपा की कोशिश: कमीशन खोरी बंद करने किया वादा, मिठाई में नहीं बिकेंगे मतदाता

hindmedianews

अमित शाह का पुतला दहन: भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन

hindmedianews

टूटती नजर आ रही भाजपा ,प्रत्याशी विजय शर्मा को नहीं मिल रहा समर्थन कवर्धा मे फिर कांग्रेस के साथ जनता: भाजपा को किया जा रहा दरकिनार अकबर भाई जिंदाबाद का लग रहा नारा

hindmedianews