hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

6 से 11 अक्टूबर को धमतरी शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण का होगा आगाज, 14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेलों का होगा आयोजन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

6 से 11 अक्टूबर को धमतरी शहर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के प्रथम चरण का होगा आगाज,

 

14 प्रकार के छत्तीसगढ़िया खेलों का होगा आयोजन

 

 राजीव युवा मितान क्लब के वार्ड अध्यक्ष से मिलकर नागरिक कर सकते हैं खेल पंजीयन’

 

धमतरी, 05 अक्टूबर 2022/छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ ओलंपिक आयोजित किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण की शुरुआत 06 से 11 अक्टूबर को की जाएगी जिसके लिए धमतरी नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए 06 विभिन्न स्थलों को खेल करवाने के लिए चयनित किया गया है।

 शहर में विभिन्न वार्ड के लिए विभिन्न खेल मैदान चिन्हित

              नगर निगम द्वारा सभी तैयारियां कर शहर के वार्डो को 06 जोन मे बांटकर छः अलग अलग खेल मैदानों को चिन्हित कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अक्टूबर को हटकेशर स्कूल मैदान में हटकेशर, शीतला पारा वार्ड, लालबगीचा, सुभाष नगर विवेकानंद वार्ड के नागरिक हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार 07 अक्टूबर स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में बठेना, सरदार वल्लभभाई पटेल, औद्योगिक वार्ड और सुंदर गंज वार्ड में खेल आयोजित होंगे। इसी क्रम में 08 अक्टूबर को नूतन स्कूल मे मराठा पारा, सदर दक्षिण, बांसपारा, ब्राह्मणपारा, कोष्टापारा, आमापारा, मकेश्वर, सदर उत्तर वार्ड। इसी तरह 09 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम में पोस्ट ऑफिस वार्ड, अंबेडकर वार्ड, रामसागर पारा, मोटर स्टैंड, बनिया पारा साल्हेवारपारा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी। 10 अक्टूबर को एकलव्य खेल मैदान में विंध्यवासिनी वार्ड, दानी टोला, महिमा सागर, रामपुर, महात्मा गांधी, गोकुलपुर, महंत घासीदास जालमपुर वार्ड में छत्तीसगढ़िया खेल आयोजित कराए जाएंगे। 11 अक्टूबर को म्युनिसिपल स्कूल में नयापारा, टीकारापारा, रिसाईपारा पूर्व, रिसाईपारा पश्चिम, सोरिद जोधापुर, डाकबंगला, नवागांव वार्ड के नागरिक हिस्सा ले सकेंगे।

 

राजीव युवा मितान क्लाब की होगी अहम भूमिका

    प्रथम चरण के छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में राजीव युवा मितान क्लब की अहम भूमिका होगी उनके द्वारा अपने अपने वार्ड में छत्तीसगढ़ ओलंपिक का व्यापक प्रचार करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को खेल में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है साथ ही क्लब के सदस्यों द्वारा खेलों में सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।

  ओलम्पिक में कौन ले सकेगा भाग

    छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन भागों में बांटा गया है, इसमें पहला वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है. इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे।

 

14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को किया गया है शामिल

14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है. इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और कंचा जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं, एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

रायपुर में 15वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन देशभर के शीर्ष तीरंदाज करेंगे निशानेबाज़ी का प्रदर्शन

hindmedianews

राज्योत्सव की धूम में विभाग की थूक पॉलिश सड़कें: 27 साल की उम्र, नाबालिग विकास! 25 साल राज्य, 27 साल जिला – कितने और साल इंतजार? जनता की पुकार “सुधार करो, वरना धमतरी की ‘उम्र’ बेकार!” विकास विकास और सिर्फ़ विकास के दावों में धमतरी को मिला सिर्फ गढ्ढे, गढ्ढे और सिर्फ बड़े गढ्ढे….

Chunesh Sahu

सरपंच सोनउ राम साहू के नेतृत्व मे भाजपा के 46वे स्थापना दिवस मनाया गया, गुण्डरदेही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सतमर,में,,

Chunesh Sahu

*ACCIDNET BREKING..* *टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक पलटा,बाइक सवार कोटवार की मौके पर मौत…..*

Chunesh Sahu

बिलासपुर पुलिस को फटकार, शासन को 10 हजार मुआवजा देने का आदेश ,समय से पहले गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट सख्त

Sakshi Bansod

जिले में शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने 09 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक चलाया जाएगा आयुष्मान कार्ड महाअभियान 

hindmedianews