hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*वेतन विसंगति के खिलाफ सहायक शिक्षक हो रहे लामबंद*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*वेतन विसंगति के खिलाफ सहायक शिक्षक हो रहे लामबंद*

धमतरी/अरौद
सहायक शिक्षको के संकुल स्तरीय बैठक के दौर में पोटियाडीह,छाती से होते हुए आज अरौद (लीलर) में बैठक 11.30 से आयोजित की गई। सहायक शिक्षक फेडरेशन धमतरी जिलाध्यक्ष दौलत ध्रुव ब्लॉक अध्यक्ष तेजलाल साहू,कोषाध्यक्ष परमेश्वर साहू के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमें संकुल से विनोद कौशिक (जिला कार्यकारिणी)डोरीलाल साहू प्रा शाला बागोड़ार (संकुल अध्यक्ष)मिलन सिंह ध्रुव प्रा शाला अरौद (संकुल सचिव) मनोनित किए गए उपस्थित सदस्यों में रोहित गंगेश, रत्ना नागवंशी, देशा रामटेके,सुरेखा सोरी,अनिशा ग्वाल,देवेंद्र नेताम,चंद्रहास साहू ,महेश नेताम,गणेश्वर साहू,प्रेमलाल नेताम आदि उपस्थित थे।


सहायक शिक्षक अपनी वेतन विसंगति के मांग को लेकर एकजुट हो रहे है जो कि शिक्षा विभाग में व्याख्याता और शिक्षक के वेतन में 2 से 3 हजार का अंतर है लेकिन यही अंतर शिक्षक और सहायक शिक्षक में 12 से 15 हजार का है जो की धीरे धीरे बढ़ता जा रहा और इस बात को पूर्व में स्वयं वर्तमान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी भी स्वीकार कर चुके है इस हेतु उन्होंने 5 सितंबर 2021 को एक कमिटी भी बनाई थी जिसे 90 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपनी थी वो आ पर्यंत अपनी रिपोर्ट नही शौप पाई है इसे अधिकारियों की मनमर्जी कहे या शासन का लचीलापन इसका सीधा सा असर सहायक शिक्षको के पर पढ़ रहा। चुकी सबसे ज्यादा काम सहायक शिक्षक ही करते आया है बच्चे के पढ़ाई के नीव को गढ़ने का काम, सुबह स्कूल खुलने से लेकर मध्यान्ह भोजन खेल आदि सभी कार्य एक सहायक शिक्षक पूरी ईमानदारी से करते आया है।उसे दोपहर खाने तक का समय प्राप्त नही होता फिर भी शासन उसे विसंगति पूर्ण वेतन देकर सहायक शिक्षको के साथ न्याय नहीं कर पा रही।इसी को देखते हुए शासन प्रशासन को बार बार ज्ञापन और मुलाकात के माध्यम से अवगत कराया जा रहा फिर भी अगर विसंगति दूर नही होती है तो आगामी कुछ महीनो के अंदर सहायक शिक्षक फेडरेशन आंदोलन के लिए बाध्य होगा यह जानकारी जिलाध्यक्ष दौलत ध्रुव ने दी।

 

 

संबंधित पोस्ट

PWD की लापरवाही बनी हादसों की वजह — संकीर्ण पुलिया पर फिर पलटा वाहन, चालक-परिचालक की जान बाल-बाल बची

Sakshi Bansod

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने बीईओ ने किया सघन निरीक्षण, हेड मास्टर अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी….!

अजय महंत

11 साल बाद रिहा संत रामपाल जी महाराज, बाहर आते ही मुस्कुराए

Sakshi Bansod

*उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा हमराह स्टॉफ के दीपावली के मद्देनजर धनतेरस पर बाजार व्यवस्था के दौरान शहर में मोटर सायकल एवं पैदल पेट्रोलिंग कर की जा रही है यातायात व्यवस्थित

Chunesh Sahu

पंचायत मंत्री विजय शर्मा के गृह जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना की सड़के भगवान भरोसे , वन क्षेत्र भी हताहत

hindmedianews

केशलीगोड़ान के ग्राम प्रमुख हुकुम सिंह धुर्वे ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर प्राथमिक शाला के 140 छात्रों को दिया टाई और बेल्ट

hindmedianews