
छत्तीसगढ़/धमतरी
आज दिनाँक 27/8/2022 को पोला के अवसर पर शा.श्रवण बधितार्थ बालिका विद्यालय, धमतरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम आमन्त्रित अतिथियों व बच्चों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पोला पर्व के प्रतीक मिट्टी के बैलों का पूजन किया तत्पश्चात विद्यालय परिसर में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्यों,अधीक्षक, शिक्षकों व समस्त बालिकाओं के द्वारा 100 फलदार पौधों जैसे आम,अमरूद,सीताफल कटहल आदि का वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण के पूर्व विद्यालय के बच्चों के छत्तीसगढ़ी संस्कृति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर मंडी सदस्य व शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद दोषी,उप संचालक समाज कल्याण विभाग व अधीक्षक श्री अखिलेश तिवारी,नगर की समाज सेवी श्रीमती (डॉ.) सरिता दोषी, समस्त शिक्षकगण,सदस्यगण सहित समस्त बालिकाएं उपस्थित रहे।

चुनेश साहू ,7049466638





