hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

▪️ *थाना कुरूद द्वारा सट्टा के मामले में दो आरोपी एवं अवैध शराब के मामले में एक आरोपी के विरुद्ध कि गई वैधानिक कार्यवाही*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

▪️ *सट्टा के दोनों आरोपियों से 3020/-रूपये नगद रुपये जप्त कर धारा 6 (क) (छ०ग०)जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही*

▪️ *आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी से 12 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 960/- रू एवं बिकी रकम 240/- रू जुमला कीमती 1200/-रूपये किया गया जप्त*

थाना कुरूद में सट्टा नामक जुआ खेलाने के मामले में 02 प्रकरण दर्ज किया गया एवं एक आबकारी एक्ट के तहत भी कार्यवाही किया गया।
*अपराध कमांक 93/24*
*नाम आरोपी* नीलकंठ साहू पिता रामकुमार साहू 21 वर्ष साकिन शांति पारा छाती थाना कुरूद
*जप्ती मशरूका* – 1,720/- रू एवं 1 नग सटूटा पटटी
आरोपी द्वारा ग्राम छाती शांति पारा में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया,आरोपी के विरुद्ध धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

*अपराध क्रमांक* 95/24
*नाम आरोपी* – दिनेश भोई पिता स्व. महावीर भोई उम्र 29 वर्ष साकिन डिपो रोड संजय नगर कुरूद, थाना- कुरूद

*जप्त मशरूका* 1300/- रूपये एवं 1 नग सट्टा पटटी
आरोपी द्वारा सांधा चौक के पास कुरूद में सट्टा खेलाते रंगे हाथ पकड़ा गया,आरोपी के विरुद्ध धारा 6 (क) जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

*अपराध कमांक 94/24*
*नाम आरोपी* – अमित पुर्रे पिता भागवत पुर्रे उम्र 31 वर्ष साकिन बासीन थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद हाल निवास कुरूद बस स्टैण्ड संजय नगर कुरूद थाना कुरूद

*जप्त मशरूका* – 12 पौवा देशी प्लेन शराब की. 960/- रू एवं बिकी रकम 240/- रू जुमला कीमती 1200/- रू
आरोपी द्वारा नहर पार रोड कालेज के पास कुरूद में अवैध रुप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।

आरोपियों का कृत्य अपराध सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

*स्थायी वारंटी*
अपराध क्र. 558/20 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के
*आरोपी* महेन्द्र पाल पिता स्व. बसंत पाल उम्र 30 वर्ष साकिन ब्राम्हण पारा नारी थाना कुरूद जिला धमतरी जो काफी दिनों से फरार चल रहा था,जिसको गिरफ्तार कर माननीय जे०एम०एफ०सी० न्यायालय कुरूद में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक अरुण साहू सउनि०सुरेश नंद,संतोष कोमरा, प्रआर०राजेश चंद्राकर आर.दीपक साहू, मुकेश साहू का विशेष योगदान रहा है।

 

 

*अग्निवीर वायु सेना भर्ती के लिए जिले के नौजवानों कि तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पुलिस पेंशनर परिवार की ली मिटिंग*

*जिले के अधिक से अधिक नौजवानों को वायु सेना में भर्ती के लिए प्रचार प्रसार एवं मोटिवेट करने एवं फिजिकल एवं लिखित कि तैयारी कराने, सहयोग करने के लिए,किये मांग*

सरकार की योजना अग्निवीर वायु सेना भर्ती कि तैयारी को लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पुलिस पेंशनर परिवार कि मिटिंग लेकर अधिक से अधिक नौजवानों को भर्ती के लिए प्रचार प्रसार कर प्रोत्साहित करने एवं फिजिकल ट्रेनिंग एवं लिखित परीक्षा में नौजवानों को अभ्यास कराने के लिए सहयोग करने कि बात कही जिसमें सभी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों ने भी हामी भरी।

बैठक की शुरुआत जिले के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पुलिस पेंशनर परिवार के अधिकारियों ने अपना अपना परिचय दिया।

सरकार के अग्निपथ योजना में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं पुलिस पेंशनर परिवार से सहयोग करने की अपील की गई और ये भी कहा सरकार की योजना को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर युवाओं को भर्ती के लिए प्रोत्साहित करें।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले के सभी युवाओं से अपील कि है कि अग्निवीर वायु सेना भर्ती योजना में अधिक से अधिक लोग लाभ उठायें।
जिसकी भर्ती कि तैयारी के लिए धमतरी पुलिस आपको फिजिकल एवं लिखित कि तैयारी करवाने में मदद करेगी।

भर्ती के लिए फिजिकल तैयारी के लिए रूद्री के पुलिस परेड ग्राउंड एवं जिले के नगरी क्षेत्र एवं मगरलोड क्षेत्रों में अलग अलग प्रशिक्षण देने के लिए स्थान चयनित कर पीटीआई उपलब्ध कराने एवं अपने स्तर पर जो भी सुविधाएं उपलब्ध हो सके वो सभी प्रशिक्षण कराने के लिए उपलब्ध कराने के लिए राजपत्रित अधिकारियों को भी निर्देश दिये।

उक्त मिटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह,डिप्टी कलेक्टर श्री तेजपाल सिंह,रक्षित निरीक्षक श्री दीपक शर्मा, सउनि.रामधार राजपूत, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ज़िला धमतरी से पीताम्बर नंदेश्वर पूर्व सैनिक,जिला ट्रेनिंग प्रभारी रामचंद्र देवांगन पूर्व सैनिक,संगठन उपाध्यक्ष एवं (विश्व हिंदू परिषद की जिला मंत्री),माँ भारती फ़िज़िकल ट्रेनिंग से धर्मेंद्र साहू,डी. के. साहू,,पी.एल.साहू, सोनू भगत,पुलिस पेंशनर परिवार के अध्यक्ष होरी लाल साहू, उपाध्यक्ष अनिल सालुंके,सचिव ब्रिजमोहन गड़ेवाल,कोषाध्यक्ष संतोष साहू,अनिल केशरवानी,दुलूराम साहू एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

 

*अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध शराब बेचने वाले आरोपी के विरुद्ध चौकी बिरेझर पुलिस ने किया वैधानिक कार्यवाही*

*आरोपी से 31 पौवा देशी मशाला शराब कुल 5.580 बल्क लीटर शराब किमती 3410/- -रूपये, बिक्री रकम 4350/-रूपये कुल जुमला 7760/-रुपये किया गया जप्त*

चौकी प्रभारी बिरेझर द्वारा बिरेझर चौकी,थाना कुरूद क्षेत्र में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत मुखबिर के बताए जगह पर छापे मार कि कार्यवाही किया गया।

जिसमें ग्राम कोड़ापार बड़ी नहर पुल के पास दिलीप कुमार तारक द्वारा कपड़े के थैला में रखकर अवैध रूप से देशी मशाला शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

जिसके कब्जे से 31 पौवा देशी मशाला शराब प्रत्येक में 180-180 ML भरी हुई सीलबंद कुल 5.580 बल्क लीटर कीमती 3410/- रूपयें तथा बिक्री रकम 4350/- रूपये कुल जुमला 7760/- रुपये मिलने पर समक्ष गवाह के विधिवत जप्त कर आरोपी दिलीप कुमार तारक पिता मूलचंद तारक के कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

*आरोपी*- दिलीप कुमार ताकर पिता मूलचंद तारक उम्र 21 वर्ष साकिन चण्डी थाना अभनपुर-जिला (छ.ग.)

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक शोभा मंडावी,सउनि. जगदीश सोनवानी, प्रआर.शेषनारायण पांडेय,दारा चंद्राकर, आर.जितेन्द्र चंद्राकर,सैनिक गोवर्धन लहरे की सराहनीय भूमिका रही।

 

*पांडुका रोड से मगरलोड कि ओर आ रहे अवैध गांजा परिवहन कर रहे आरोपी को मगरलोड पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*आरोपी के कब्जे से 02 किलो 91 ग्राम गांजा कीमती 10000/- रूपये,प्रयुक्त मो०सा० किमती 35000/- किया गया जप्त, आरोपी के विरुद्ध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत कि गई कार्यवाही*

थाना मगरलोड पुलिस द्वारा दिनांक 14.02.24 को मुखबीर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल से मादक पदार्थ जैसे गांजा बिक्री करने पांडुका मार्ग से मगरलोड कि ओर आ रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी मगरलोड द्वारा थाना स्टॉफ के साथ मुखबिर के बताए सूचना के आधार परनगर पंचायत तिगड्डा मेंन रोड जाकर नाकाबंदी कि कार्यवाही कर पांडुका मार्ग से मगरलोड कि ओर आ रहे मोटर सायकिल क्र.CG.04 HJ 8144 को संदेही से नाम पता पूछने पर अपना नाम पूर्णानंद साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन राखी कुरूद बताया जिसको कड़ाई से पूछताछ कर करने पर अवैध रूप से बिक्री हेतु गांजा रखकर परिवहन करना स्वीकार किया।

जिसको गवाहों के समक्ष मोटर सायकिल में रखे बैग के अंदर खाखी रंग के पैकेट में लपेटा हुआ मादक पदार्थ को उपस्थित गवाहों को तस्दीक कराया गया जो मनोउत्तेजक मादक पदार्थ जैसे गांजा का होना प्रतीत होने से आरोपी द्वारा मादक पदार्थ जैसे गांजा को रखने के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज पेश नही करने पर कुल वजनी 02 किलो 91 ग्राम(2.091) का होना पाया गया जो किमती लगभग 10,000/- रूपये का है जिन्हे सील बंद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया एवं प्रयक्त मोटर सायकिल हिरो एक्स प्रो पैशन किमती लगभग 35000/- रूपये जुमला किमती 45000/- रूपये किया गया जप्त एवं आरोपी के इस कृत्य को अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का होना पाये जाने स

*आरोपी का नाम* -: पूर्णानंद साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 38 वर्ष साकिन राखी कुरूद,जिला धमतरी (छ.ग.)

को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में

थाना प्रभारी निरी.राजेश जगत,सउनि.धनीराम नेताम, प्रआर.दीपक गौतम,आर.गोविंदा धृतलहरे, विमल पटेल, संदीप पांडेय,नवीन टंडन, राकेश साहू का विशेष योगदान रहा।

 

▪️ *थाना प्रभारी सिहावा द्वारा थाना सिहावा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम ग्राम जैतपुरी में लगाया चलित थाना*

▪️ *ग्राम जैतपुरी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर,किया गया पेंसिल,कापी पेन का वितरण*

आज दिनॉक 15.02.2024 को थाना सिहावा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अंतिम ग्राम जैतपुरी में थाना प्रभारी श्री उमांकांत तिवारी द्वारा हमराह स्टॉफ के चलित थाना लगाकर ग्रामीणों के समस्याओं को सुनकर पुलिस से संबंधित शिकायतो का त्वरित निराकरण किया किया गया।

तथा ग्राम अपराध पुस्तिका से संबधित जानकारी अघतन किया गया पश्चात् ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन व सुरक्षा करने, सायबर अपराध,सम्पत्ति सम्बधी अपराध,शरीर सम्बधी अपराध, महिलाओं/बालकों सम्बधी अपराध व घरेलु हिंसाओ सम्बधी अपराधों की कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया।

इसी क्रम में ग्राम जैतपुरी के प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला के बच्चों व शिक्षक शिक्षिकाओं से मिलकर बच्चों को यातायात नियमो का पालन व सुरक्षा करने, गुड टच, बैड टच संबधी जानकारी देकर सभी स्कूली बच्चो को कापी, पेंसिल,पेन वितरण किया गया।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

*दर्री की महानदी घाट को छलनी करने चैन माउंटेन तैनात…..जल्द ही कियक जावेगा अवैध उत्खनन….* *रेत की अवैध वसूली तैयारी जोरों पर..* *.ग्रामीणों ने बोली में बेंच दी रेत घाट…. भूपेश बघेल के आदेश को भी मात देते ग्रामीण… नियम कानून ताक में रखकर अवैध उत्खनन की तैयारी..

Chunesh Sahu

साढ़े आठ सौ पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 15 अप्रैल को कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

Chunesh Sahu

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक*   *धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरतने वाले नोडल अधिकारियों पर की जाएगी सख्त कार्यवाही-कलेक्टर* 

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने की खाद घोटाले की जांच की मांग, कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन

hindmedianews

07 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा।

hindmedianews

राशिफल 04 मार्च: सुनफा योग का शुभ संयोग, लाभ पाएंगे मेष, वृषभ और सिंह सहित कई राशियों के जातक

Sakshi Bansod