hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

जिला पंचायत में संविदा अधिकारी की बोल रही तूती ! सीईओ और सूबे के मुखिया भी इनके सामने नतमस्तक

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

छग/धमतरी 

जिला पंचायत कार्यालय इन दिनों अनियमितताओं के गढ़ में तब्दील हो चुका है, जहां फर्जी भर्ती के खेल को दबाने के लिए पूरा तंत्र एकजुट नजर आता है। सूत्रों की मानें, तो स्वयंभू परियोजना अधिकारी (एपीओ) की कुर्सी को बचाने में जिला पंचायत के आला अधिकारी दिन-रात एक किए हुए हैं। 

फर्जी भर्ती का मामला सामने आए महीनों बीत गए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। जिला सीईओ की मेहरबानी और एपीओ की कथित “ऊंची पहुंच” ने ना सिर्फ जांच को ठंडे बस्ते में डाला, बल्कि शिकायतकर्ता को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर कर दिया।

शिकायतकर्ता की फरियाद बार-बार अनसुनी हो रही है। कई आवेदनों के बावजूद उनका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। कलेक्टर द्वारा शुरू की गई जांच भी महज एक ढकोसला साबित हुई, जिसमें प्रक्रिया अधूरी छोड़ दी गई।

वहीं जिला सीईओ का अड़ियल रवैया और प्रशासन की संदिग्ध चुप्पी ने सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर किसके इशारे पर यह खेल चल रहा है? क्या जिला पंचायत अब जनता की सेवा का मंदिर नहीं, बल्कि फर्जी कर्मचाररी को शरण देने का अड्डा बन चुका है?

सूत्र बताते हैं कि एपीओ की “ऊंची पहुंच” इतनी मजबूत है कि कलेक्टर और जिला सीईओ तक उनके सामने नतमस्तक दिखाई देते हैं। प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि इस फर्जीवाड़े में कुछ बड़े अधिकारी कर्मचारियों के नाम भी शामिल हो सकते हैं, जिनके दबाव में जांच को जानबूझकर लटकाया जा रहा है।

 संविदा भर्ती अधिकारी की तूती बोल रही है, और बाकी सब उनकी जी-हुजूरी में मशगूल हैं। जनता के पैसे पर पलने वाले ये अधिकारी शायद भूल गए हैं कि उनकी कुर्सी जनता की अमानत है, न कि निजी जागीर। 

जिला पंचायत की कार्यशैली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। जब शिकायतकर्ता को ही सुनने वाला कोई नहीं, तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना बेमानी है। कहते हैं, “जब सिस्टम ही भ्रष्टाचार का रक्षक बन जाए, तो न्याय की आस किससे की जाए?” क्या इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई होगी, या यह फाइल भी जांच के नाम पर अलमारी की शोभा बढ़ाएगी? जनता सवाल पूछ रही है—क्या भ्रष्टाचार के इस तांडव में जवाबदेही की कोई जगह बचेगी, या फिर सब कुछ “ऊंची पहुंच” के आगे दफन हो जाएगा?

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

फर्जी बीएड प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले व्याख्याता को सस्पेंड

Chunesh Sahu

**भरदा कला: स्कूल परिसर तालाब में तब्दील, सरकार की अनदेखी से बच्चे परेशान**

Chunesh Sahu

गंगरेल मंडल में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर पर विचार गोष्ठी संपन्न* *लोक माता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण और सेवा भावना के प्रतीक के रूप में सदैव स्मरणीय है : रामू रोहरा* *देवी अहिल्याबाई होलकर कुशल शासिका सेवाभावी न्यायप्रिय सनातन धर्म रक्षिका थी: नागेंन्द्र शुक्ला* *श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी रही प्रभावशाली*

Chunesh Sahu

पंडरिया में धूमधाम से मनाया गया “ईद ए मिलाद उन नबी” का पर्व, राजकुमार अनंत ने किया मुस्लिम समाज का सम्मान,भेंट किए साल और मिष्ठान 

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत व अभिनंदन

Chunesh Sahu

*राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर अंतर महाविद्यालय कार्यक्रम का अयोजन….*

Chunesh Sahu