hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़मनोरंजनशिक्षास्वास्थ्य

स्वतंत्रता का अलख जगाने नगर के युवाओं ने लगाई दौड़  पूर्वजों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : महापौर विजय देवांगन

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

स्वतंत्रता का अलख जगाने नगर के युवाओं ने लगाई दौड़
 पूर्वजों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी : महापौर श्री विजय देवांगन

धमतरी, 14 अगस्त 2022/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन आज स्थानीय गांधी मैदान से किया गया। महापौर नगरनिगम धमतरी श्री विजय देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ को रवाना किया। आज सुबह आयोजित कार्यक्रम में बारिश होने के बावजूद काफी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा भी मौजूद थे।


          सुबह 7.30 बजे शहर के गांधी मैदान में लगभग 300 विद्यार्थियों और युवक युवतियों ने उपस्थित होकर इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने गोलबाजार, नगर घड़ी चौक, रत्नाबांधा रोड से शिव चौक गली होते हुए, वापस गांधी मैदान तक दौड़ लगाई। इस दौरान शिव चौक पर नगरवासियों ने धावकों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। तेज बारिश के बावजूद भी युवाओं ने इसमें उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इसके पहले मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित महापौर श्री विजय देवांगन ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करने में जिन रणबांकुरों ने जान की परवाह किए बिना अपना सर्वस्व झोंक दिया, उनको याद करते हुए देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना ही हम सबकी जिम्मेदारी है यही सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। प् इस अवसर पर कलेक्टर श्री एल्मा ने बताया कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस सबसे खास है, क्योंकि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75वी वर्षगांठ के तौर पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर आयोजन किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता दौड़ का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत करना और लोगों को जागरुक करना है। इसके लिए शासन के निर्देशानुसार जिले में अनेक गतिविधियां 11 से 17 अगस्त के बीच आयोजित कराई जा रही हैं। इसमें हर घर तिरंगा और हमर तिरंगा अभियान भी शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि इसके अंतर्गत गौरव ग्राम कंडेल में भी आज विभिन्न कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।
 दौड़ में शामिल होने वाले सम्मानित होंगे 3-3 बच्चे –
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को कल 15 अगस्त को आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने इसके लिए जिला खेल अधिकारी को निर्देशित किया। इसमें पुरुष वर्ग से क्रमशः श्री सूरज कुमार, पवन यादव और जगमोहन नेताम तथा महिला वर्ग से कु. माधुरी साहू, कु. कामेश्वरी निर्मलकर और कु. कामिनी मीनपाल को मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


      इस अवसर पर एसडीएम श्री विभोर अग्रवाल, आयुक्त नगरपालिक निगम श्री विनय पोयाम, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्रीमती उमा राज, उप संचालक समाज कल्याण श्री अखिलेश तिवारी, सहायक संचालक श्री लक्ष्मण राव मगर सहित खेल प्रशिक्षक एवं स्कूलों के विद्यार्थी काफी संख्या में मौजूद रहे।

 

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

दिल दहला देने वाली घटना, गैती मारकर दोस्त की कर दी हत्या 

hindmedianews

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने प्रदाय किया पेंशन प्राधिकार पत्र

Chunesh Sahu

*परम्परा का निर्वहन करते बालोद जिला के चिटौद के बच्चो ने फिर से किया राम लीला व नाटक खेलने का शंखनाद*

Chunesh Sahu

धूमधाम से मनाया गया डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती

hindmedianews

*भाजपा के लिए समर्थन मांगने दिखाई सक्रियता :- संध्या अजेंद्र साहू*

Chunesh Sahu

वेब न्यूज UNA के संपादक सौरभ नामदेव द्वारा आई टी एक्ट के उल्लंघन  पर कार्यवाही करने हुई शिकायत दर्ज 

hindmedianews