
कबीरधाम /पंडरिया : बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले बड़ी धूम धाम से मनाया बाबा साहब
डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती। नगर में दोपहर के समय युवाओं के द्वारा अपने अपने बाइक में नीला झंडा बांध बड़े ही हर्षोल्लास के साथ डी जे में जय भीम की ध्वनि गुंजायमान ध्वनि के साथ पूरे पंडरिया नगर में बाइक रैली सह संवैधानिक जन चेतना यात्रा निकाल भ्रमण किया गया वही जय भीम के नारे के साथ ऐसे महान पुरुष जिन्होने भारत देश को संविधान जैसे महा ग्रंथ का रचना कर प्रदान किया उनके जन्म दिवस के इस शुभ अवसर पर एक दूसरे को संविधान की प्रस्तावना मे अंकित उन शब्दों को हृदय विंद कर अनुकरण करते हुए अंबेडकर जयंती समारोह मनाने का अपील भी किया।

इधर मंच में जहां पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पूजा अर्चना कार्यक्रम था जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में आनंद साहू बसपा प्रदेश महासचिव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधान सभा प्रत्याशी चैत राम राज, रामाधार बघेल, जय प्रकाश बंजारे, धनी राम साहू, हेत राम चंद्रवंशी तथा पूना राम बाचकर सहित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
अपने संबोधन में बसपा प्रदेश महासचिव श्री साहू ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर कोई साधारण मनुष्य नहीं थे वो एक मसीहा थे ।

इस जयंती समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे पूरे नगर में संध्या के समय धूमाल और DJ के साथ सर्व समाज मिल नाच गान करते रात्रि कालीन 10 बजे तक बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम के संचालन खलीफा डहरीया के द्वारा किया गया जो फॉरेन यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडलिस्ट है। इन्होने भी भारतीय सविंधान के शिल्प कार की जीवन से जुड़ी बातो को अपने शब्दों पिरो अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया। महिलाओं के अधिकारों, सम्मान के लिए उनकी विशेष वाक्या रही।









