hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़

*सहकारी समिति के जमीन को कब्जा….* *सीमांकन रिपोर्ट में अभी तक संशय…..* *तत्कालीन नायब तहसीलदार की सांठगांठ:/-सूत्र…*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*सहकारी समिति के जमीन को कब्जा….*

*सीमांकन रिपोर्ट में अभी तक संशय…..*

*तत्कालीन नायब तहसीलदार की सांठगांठ…*

छग/मगरलोड:-
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला में अवैध प्लॉटिंग से लेकर,अतिक्रमण लगातार बढ़ते जा रही है।

मामला मगरलोड ब्लॉक की है जहाँ पर बलपूर्वक सहकारी समिति के जमीन को कब्ज़ा कर वस्त्रालय का दुकान शुरू कर लिया है।

सत्ता पक्ष के छुटभैये नेताओं के संरक्षण के चलते अतिक्रमणकारी के इतने हौसले बुलंद हैं कि कई बार अतिक्रमण हटाने, सीमांकन करने के लिए प्रबन्धन समिति आवेदन दे चुकी है बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं, सीमांकन के लिए टीम आती तो है लेकिन सालों बीत जाने पर भी सीमांकन रिपोर्ट संशय में है या यूँ कहे कि सब सांठगांठ के चलते कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

 

विश्वसनीय स्रोत से मिली जानकारी मुताबिक उक्त सहकारी समिति का कुल रकबा लगभग एक एकड़ में है, जिसे 1996 से 12016 तक के लिए जमीन को लीज में एक व्यक्ति को दिया गया था लेकिन प्रबन्धन की खामोशी के चलते ,उक्त व्यक्ति द्वारा करीब 15-16 डिसमिल जमीन में कब्ज कर वस्त्रालय का दुकान में परिवर्तन कर दिया गया है इस मामले में समिति द्वारा कइयों बार सीमांकन और अतिक्रमण हटाने हेतु आवेदन किया गया है लेकिन आज पर्यन्त तक न अतिक्रमण हटाई गई, और न ही सीमांकन रिपोर्ट की कॉपी समिति को प्राप्त हुई।

ऐसे में राजस्व विभाग, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीमांकन करने आई टीम के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

वहीँ सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति सत्ता पक्ष के छुटभैये नेताओं से सम्बन्ध के चलते अधिकारी भी मौन है ख़बर तो यह है इस सीमांकन रिपोर्ट के मामले के एवज में काबिज जमीन व्यक्ति द्वारा तत्कालीन नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार की खूब सेवा की है

 

अब इस मामले को लेकर जिला सहकारिता विभाग द्वारा प्रमुखता से संज्ञान लेने अतिक्रमण हटाने को लेकर कलेक्टर से मांग करने की बात उठ रही है।

बहरहाल देखना होगा कलेक्टर द्वारा विभागीय कार्यवाही हेतु निर्देश दिया जाएगा या यूं ही सत्ता पक्ष के संरक्षण में अवैध वस्त्रालय जारी रहेगा इसके साथ ही मामले में संलिप्त नायब तहसीलदार पर कार्यवाही की जाती है या…?.?.??.?

 

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

वन विभाग की त्वरित कार्यवाही: पंडरिया में अतिक्रमण हटाया गया, आरोपी को भेजा गया जेल

hindmedianews

इनविक्टा एग्रीटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (शिवम ब्रांड सीड्स) का क्रॉप टूर संपन्न, सरगुजा संभाग के विक्रेताओं ने कंपनी के प्रोडक्ट को किया पसंद।*

Chunesh Sahu

आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी*  *मुन्देरा और भाठागांव (आर) में हुआ भव्य आयोजन*

Chunesh Sahu

आ गई वह शुभ घड़ी, 5 अगस्त 2020 को राममंदिर ही नहीं एक नए युग का भी है भूमिपूजन

Admin

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

hindmedianews

How can you eat bats and dogs’: Shoaib Akhtar ‘really angry’ over coronavirus outbreak

Admin