hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब पीजी कालेज मैदान में होगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा  : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी वर्ष 2023 का ध्वजारोहण एवं जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन आचार्य पंथ गृंथमुनी नाम साहेब स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में होगा। राष्ट्रीय पर्व का यह आयोजन गरिमामय एवं हर्षाउल्लास के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर होगे। कैबिनेट मंत्री श्री अकबर निर्धारित समयानुसार 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे इसके बाद राष्ट्रीय धुन एवं परेड द्वारा सलामी होगी। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कलेक्टर ने अतिथियों और आमंत्रित गणमान्य नागरिकों की बैठक व्यवस्था का भी जायजा लिया। तीन वर्षों बाद इस वर्ष राज्य शासन के विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याण तथा लोकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। उन्हांने अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए है। आयोजन का अंतिम पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को सुबह किया जाएगा।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर वनमंडलाअधिकारी श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे, एसडीएम सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने आयोजन की तैयारियों के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों का अलग-अलग दायित्व भी सौपा है। जिला पंचायत को संम्पूर्ण व्यवस्था के प्रभारी बनाए गए है। पुलिस अधीक्षक को ध्वाजारोहण, सलामी, मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण के लिए वाहन एवं अन्य आवश्यक संपूर्ण व्यवस्था तथा ध्वजारोहण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां, झंडा कोड का पालन सुनिश्चित एवं पार्किग व्यवस्था सहित सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर श्री महोबे ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की रात्रि में जिले के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2023 का आयोजन पूरे जिले में गरिमापूर्ण तरीके से किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा (गार्ड ऑफ ऑनर) सलामी दी जाएगी। इसके बाद जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा।

संबंधित पोस्ट

*जमीन विवाद के चलते सुपारी देकर कराया गया प्राणघातक वारदात*.. आरोपी गिरफ्तार

Chunesh Sahu

तीन दिवसीय वैक्सीनेशन शिविर में 250 से अधिक ग्रामीणों ने लगवाई टीके ।

hindmedianews

*राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिया का शुभारंभ मुख्य आतिथ्य रहे :- अजेंद्र साहू महामंत्री भाजयुमो मण्डल गुरुर* 

Chunesh Sahu

एसी कमरों में बैठे अफसर, इधर तड़प-तड़प कर मर गया बायसन: आखिर क्यों मदमस्त रहा वन विभाग?

hindmedianews

New post

Admin

रुद्री में सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की धूम**

Chunesh Sahu