hindmedianews
Breaking News
अन्यखेलछत्तीसगढ़

*बारना के ग्रामीण पदाधिकारी, टीएस.बाबा से किए मुलाकात…* *कुम्हार समाज द्वारा खेल मैदान को अधिगृहीत करने के संबंध में सौपा ज्ञापन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*बारना के ग्रामीण पदाधिकारी, टीएस.बाबा से किए मुलाकात…*

*कुम्हार समाज द्वारा खेल मैदान को अधिगृहीत करने के संबंध में सौपा ज्ञापन*


धमतरी जिला प्रवास पर रहे स्वास्थ्य एवं पंचायत विकास मंत्री जी ग्राम पंचायत बारना के ग्रामीण पदाधिकारी मुलाकात किए जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि कि ग्राम बारना में बच्चों के खेलकूद एंव बुजुर्ग व्यक्तियों के टहलने का एक मात्र स्थान खेल मैदान है जिसमें पूर्व सरपंचो के द्वारा वंहा पर रोजगार गांरटी के तहत करीब 9
लाख 45 हजार का काम कराया गया है जिसमें वृक्षारोपण एंव तार घेरा आज भी मौजूद है ,इसी तरह गांव के युवा सदस्यों के द्वारा लगभग 50,000 की राशि खर्च कर खेलकुद की
सामग्री व समतलीकरण का कार्य कराया गया है।

वहीं पूर्व सरपंच के द्वारा करीब दो एकड़ जमीन पर सागौन वृक्षारोपण कराया गया है उस जमीन पर कुम्हार समाज के द्वारा कब्जा कर रखा गया है जिसमें ग्राम के सरपंच द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया व तार घेरा कर रखा है…
साथ ही जिस समय अधिकारियों के द्वारा कुम्हार समाज को जमीन आंबटीत किया गया उस समय ग्राम के लोगो को विश्वास में नहीं लिया व मनमानी पूर्वक जमीन को आंबटन कर
दिया। न ही कुम्हार समाज को गांव व ग्राम पंचायत के द्वारा कोई प्रस्ताव व प्रमाण नहीं है ,यह वर्ष 2007-08 से 2010-11 में खसरा नंबर 514/2 रकबा 2.00 हे. खेल मैदान के लिए आरक्षित था जिसमें आर. आई व पटवारियों के द्वारा मिलीभगत कर उस जमीन को कुम्हार समाज को दे दिया गया जबकि कुम्हार समाज के लिए गौठान के पास खाली जगह खसरा नंबर 514/3 रकबा 1.84 हे. को आबंटन किया गया था जो कि गांव के पशुओ के लिए चारागाह है।

इस मामले को लेकर इस संबध में ग्रामवासी के द्वारा पटवारी, आर.आई, नायब तहसीलदार, तहसीलदार व कलेक्टर से भी शिकायत व जांच हेतु मांग किया गया लेकिन इस विषय में इन सभी के द्वारा भी कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई।

इस बात को लेकर आज मंत्री से मुलाकात किए हैं और निवेदन किए है कि खेल मैदान को पूर्व की भांति यथावत रखे जाने के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा है।

 

देखना होगा इस मामला को लेकर पंचायत प्रतिनिधि,पटवारी ,आर आई, और सम्बन्धित अधिकारी कोई उचित पहल करते हैं या इस मामला को ठंडे बस्ते में फेंक देते हैं….

चुनेश साहू 7049466638

संबंधित पोस्ट

अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहे एवं सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपी चढ़े पंडरिया पुलिस के हत्थे

hindmedianews

G 20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता एवं प्रभुत्वशाली भारत ने विश्व पर छोड़ी अमिट छाप : भावना बोहरा

hindmedianews

पोषण पुनर्वास केन्द्रों से कुपोषित बच्चों को लाभान्वित करने कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने दिया जोर।

hindmedianews

*मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन निलंबित* *कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति की मिल रही थी लगातार शिकायतें, कलेक्टर ने की कार्यवाही*

Chunesh Sahu

जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए महासमुंद जिले को मिला प्रथम स्थान

Sakshi Bansod

बालोद में बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम, नालंदा परिसर भी बनेगा ,,,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को बालोद के जुंगेरा में हुए उपस्थित, ,, 141 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

Chunesh Sahu