hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

पंडरिया:- तपते धूप व गर्मी के बीच नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा दिलाने पहुचें छात्र /छात्राएं। 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

ब्यूरो  ~ अजय जांगड़े

कबीरधाम /पंडरिया 30/04/2022 : स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम सह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंडरिया में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय कक्षा 6 वी हेतु प्रवेश परीक्षा इस परीक्षा केन्द्र में परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत कुल छात्र /छात्राए की संख्या 600 थी जिसमें 312 उपस्थित तथा 288 अनुपस्थित रहे। यह आयोजित परीक्षा अच्छे ढंग से सम्पन्न रही जिसमे प्राचार्य सहित सभी शिक्षको का कार्य पूर्ण रूप से अच्छा रहा।

परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा कक्षों में तीन से चार शिक्षक मौजूद रहे वही बहुत से ऎसे छात्रों ने उत्तर पुस्तिका को गर्मी के वजह से अपने पसीने को सुखाने के लिए हस्त चालित पंखे के रूप में प्रयोग करते नजर आए।
इस अप्रैल माह की अंतिम दिन में दोपहर के समय में परीक्षा आयोजित किया गया लेकिन छोटे – बच्चे जो दूर दराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे थे उनको तकलीफ का काफी सामना करना पड़ा।

छात्रो को परीक्षा हाल से उठकर पानी पीने के लिए इस किनारे से उस किनारे भी जाना पड़ रहा था स्कूल या परीक्षा आयोजित करने वाले व्यवस्थापक अधिकारी की बड़ी लापरवाही देखने को मिला। स्कूल के व्यवस्थापक अधिकारी के द्वारा किसी भी प्रकार के बच्चों के लिए कोई सुविधा नहीं की गई थी । बच्चों को पेपर दिलाते समय बहुत सारे असुविधा का सामना ना करना पड़ा। 

और साथ ही पालक गण अपने बच्चों के परीक्षा हाल से बाहर निकलने के इंतजार में कड़ी धूप में विद्यालय के बाहर खड़े रहे , पालको से बात करने पर उनके द्वारा यह निंदा जताया गया कि यहां किसी भी प्रकार की ऎसा कोई व्यवस्था नहीं है कि इंसान तो दूर जानवर भी छाया में रह सके, इस प्रकार की व्यवस्था को निंदनीय शब्दों से संबोधित किए।

संबंधित पोस्ट

वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर की हत्या ,पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण।

Chunesh Sahu

38वी वाहिनी भातिसीपु० बल द्वारा ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई-लिखाई ओर जरूरत की सामग्री को किया गया वितरण

hindmedianews

आपने भी जीवन बीमा पॉलिसी ले रखी है तो जरुर पढ़ें ये खबर

Sakshi Bansod

कबीरधाम में एंबुलेंस के नाम पर चल रहे मौत के वाहन:नियमों की उड़ रही धज्जियां, जिम्मेदार मौन

hindmedianews

आम आदमी पार्टी जिला कबीरधाम ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

hindmedianews

लोकसभा निर्वाचन 2024 कलेक्टर, एसपी ने ली शांति समिति की बैठक पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार की परेशानी अथवा असुविधा ना हो-कलेक्टर आधुनिकता की दौड़ में परम्पराओं को न छोड़ने पुलिस अधीक्षक ने की अपील

Chunesh Sahu