hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

रेंगाखार, तरेगांव जंगल व रवेली में खुलेगी सहकारी बैंक की शाखाएं कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर मिली अनुमति

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

कवर्धा,22 अप्रैल 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री तथा कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के किसानों को सहकारी बैंक की 03 नई शाखाओं की सौगात दी है। रेंगाखार, तरेगांव जंगल, रवेली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव की नवीन शाखाएं प्रारंभ की जायेगी। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव का कार्यक्षेत्र राजनांदगांव व कबीरधाम जिले में है। 

 पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़, श्री हिम शिखर गुप्ता ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव की 03 नवीन शाखा खुलने की अनुमति प्रदान की है। रेंगाखार, तरेगांव जंगल, रवेली में नवीन शाखाएं खुलने से कबीरधाम जिले में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के शाखाओं की संख्या बढ़कर 19 हो जाएगी। कई वर्षों के बाद जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की नई शाखाएं खुलने की अनुमति मिली है। यह कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रयासों से हो पाया है। नई शाखाओं के खुलने से दुरस्थ क्षेत्रों के किसानों को भटकना नहीं पड़ेगा। सीमित शाखाओं के कारण बैंक में कई सोसाईटियों से संबद्ध किसानों का इतना दबाव हो जाता था कि किसानों को पैसा निकालने के लिए एक-एक सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ता था। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक किसानों का बैंक है। 

 जिन क्षेत्रों में सहकारी बैंक की नई शाखाएं खुले जा रहे है उन क्षेत्रों के किसानों में हर्ष की लहर व्याप्त है। किसानों की बड़ी समस्या का हल हो पाया है और यह कैबिनेट मंत्री की अनुशंसा के कारण संभव हुआ है। क्षेत्र के किसानों ने मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया है। किसानों ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है तथा किसान हितैषी नये-नये फैसले लिए जा रहे है। किसानों ने कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को किसानों का सच्चा साथी बताया है।

संबंधित पोस्ट

*गड़बड़झाला….* *कार्यवाही के नाम पर खेला….* *सत्ता पक्ष के नेता का तुष्टिकरण की राजनीति..* *ज़िम्मेदार अधिकारियों पर लग रहे गंभीर आरोप…*

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu

जिले में पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मुख्य समारोह में संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने किया ध्वजारोहण

Chunesh Sahu

78 वाॅ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा कार्यालय में फहराया गया तिरंगा

hindmedianews

श्रीकृष्ण जी के उपदेश समाज के लिए कल्याणकारी : पुष्पेंद्र चंद्राकर*

Chunesh Sahu

*नवाचारी व रोचक ढंग से प्राथमिक व माध्यमिक शाला चिचबोड में प्रवेश उत्सव का आयोजन*

Chunesh Sahu