hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

हिन्दू नव वर्ष पंडरिया कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से हुआ सफल

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 कबीरधाम /पंडरिया- हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत २०७९ के आगमन पर पंडरिया नगर में बीते दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते नववर्ष व अन्य त्यौहार पूर्ण स्वतंत्रता के साथ नहीं मना पाए थे,कल नगर सहित आसपास के तरुण, युवा, वरिष्ठ नागरिक के साथ सैकड़ों की संख्या में माताओं, बहनों की विशाल एवं भव्य रैली निकाली गयी।*
*हिन्दू नववर्ष आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर महापुरुषों के प्रतीक स्वरूप बच्चों की छत्रपति शिवाजी महाराज, महारानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती एवं भारतमाता की भव्य एवं अनुपम झांकी धुमाल एवं डी जे के साथ नगर के प्रबुद्धजनों के द्वारा भजन मंडली के साथ निकाली गयी थी हजारों की संख्या में उपस्थित इस विशाल शोभायात्रा के स्वागत में नगर के विभिन्न सेवाभावी संगठनों समाजो ने स्वागत,आरती तथा जूस एवं फल वितरण कर किए।
यह शोभायात्रा नगर के हनुमान मंदिर (बड़े पुल) से निकलकर महामाया चौक, बैरासिन चौक, से पुराना बस स्टैंड होते घोघरापारा चौक से नगर के गांधी चौक में माँ भारती की 51 दीपों से महाआरती की गयी। नगर के विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने नववर्ष २०७९ की मंगलकामना सन्देश देते हुए श्री राममुरारी यादव, ने भारत मे सनातन संस्कृति के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को रखते हुए कहा कि यह पर्व अलग अलग प्रान्तों एवं पंथों के द्वारा विभिन्न उत्सव के रूप में मनाई जाती है, संतोष जैन आदि नगर के गणमान्य नागरिकों ने उद्बोधन दिए। कार्यक्रम का संचालन रघुनन्दन गुप्ता एवं आभार व्यक्त श्री सुमित तिवारी जी के द्वारा किया गया सुमित ने कहा यह निरन्त कई दिन और रात जाग कर मेहनत करने वाले युवाओ के व बहनों के अथक प्रयास से सम्भव हुआ जिसके नगर प्रत्यक्ष गवाह रही। महाआरती के पश्चात यह शोभायात्रा महामाया मन्दिर के पास सम्पन्न हुई।


संबंधित पोस्ट

जिला साहू संघ कबीरधाम ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

hindmedianews

मोटर सायकल लूट भागने वाले दोनों आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल 

hindmedianews

एक पेड़ माँ के नाम, पूरा जंगल माफिया के नाम!” — कटघोरा वनमंडल में वन भूमि पर माफिया का कब्जा, विभाग बना मूकदर्शक…!

खुटेरी (खे),सम्बलपुर,फरदडीह एवं बुंदेली में करोड़ों रुपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद जी*

Chunesh Sahu

12 वी अध्ययन रत एवं 12 वी पास विधार्थीयो के लिए 60 दिवसीय नि : शुल्क प्री फाउंडेशन क्लास संचालित,एक कदम शिक्षा की ओर NEET हेतु निशुल्क कोर्स पण्डरिया में – कु. खलीफा डहरिया

hindmedianews

*झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ संवाद द्वारा प्रकाशित ‘रोजगार और नियोजन’ की ली जानकारी*

Chunesh Sahu