hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य

बैगा बाहुल्य क्षेत्र में झोला छाप बंगाली डॉक्टर कर रहे लोगो की सेहत के साथ खिलवाड़

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 कबीरधाम / पंडरिया :एक ओर लोंगो की  स्वास्थ्य के प्रति  लगातार सरकार  के द्वारा करोड़ो खर्च एवं झोला छाप डॉक्टरो के रोक थाम हेतु अनेको बार आदेश जारी किया गया है लेकिन अधिकारियों के वजह से सब फिसड्डी।  बढ़ते बीमारी  सर्दी,  जुकाम, खांसी  , बुखार आदि  कोरोना वायरस चेकप के डर से भयभीत बैगा, आदिवासी कम पढ़े लिखे लोगों का फायदा उठा रहे  पंडरिया ब्लॉक के पुटपुटा, लखन पुर , पोलमी ,दैहान टोला,कामटी भेड़ागढ़ में मरीजों के इलाज की व्यवस्था झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के हवाले है। पोलमी में सड़क किनारें बंगाली डॉक्टर कपड़ा दुकान संचालित है ,कपड़ा दुकान एक नाम मात्र है, इसके आढ़ में वहां पर मरीजो की इलाज किया जाता है , मरीज चाहे उल्टी, दस्त, खांसी, जुखाम, बुखार से पीड़ित हो या फिर अन्य कोई बीमारी से ग्रस्त हो। पोलमी,कामटी में जो बंगाली डाक्टर मरीजों के इलाज के नाम पर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।विभाग को जानकारी होने के बावजुद भी बंगाली झोला छाप डॉक्टर के ऊपर कोई भी प्रकार के कार्यवाही नही करते जिससे समझ से परे है।

खुले आम कर रहे इलाज अधिकारीयों की साथ गांठ जैसी हो रही प्रतीत।

आपको बता दे पंडरिया ब्लॉक के पोलमी ,कामटी में बंगाली डॉक्टर रहते है ।वे खुले आम मरीजो का कर रहे है इलाज स्वास्थ विभाग को जानकारी होने के बाउजूद आखिर इनके ऊपर क्यो नही कर रहे कार्यवाही,कहीं उच्च अधिकारियो का संरक्षण प्राप्त तो नही जिनके बदौलत खुले आम लोगों के सेहत से कर रहे है खिलवाड़

आल्टोस तथा अन्य प्राइवेट हर्बल का है इनके पास सर्टिफिकेट।

महाशय डॉक्टर साहब जी आयुर्वेदिक हर्बल, ऑल्टोस आई डी इन्ही को ढाल बना कर। कर रहे है अंग्रेजी दवाइयों से इलाज आप को बता दे लोगो को गुमराह करने के लिए थोड़ा सा आल्टोस और कपड़ा दुकान का स्टॉल लगा कर रखा है और वही अंग्रेजी दवाइयों से इलाज करता है, आदिवासी बैगा लोगो को छोटे मोटे बीमारियों को बड़ा बता कर लूट रहे है।और बैगा आदिवासियों को कलकत्ता से दवाई लाता हूं इधर नही मिलता है इस प्रकार का बाते बोल कर मोटी रकम वसूल रहा है, पर भी विभाग के उच्च अधिकारियो अपने आँख में पट्टी बाधे बैठे हुवे है।

जिमेदार अधिकारी शिकायत का कर रहे है इंतजार।

पंडरिया वर्तमान बी एम ओ से हमारे टीम ने यहां सवाल पूछा सर आपके क्षेत्र में बंगाली डॉक्टर खुले आम लोगो के सेहत से खिलवाड़ करते हुए इलाज कर रहे है, तो उनके ऊपर क्यो कार्यवाही नही कर रहे हो। बी एम ओ साहब ने गोल मटोल जवाब देते हुए कहा कि लिखित में शिकायत करो फिर कार्य वाही करेंगे , साहब को लिखित में शिकायत का इंतजार है तब तक बंगाली डॉक्टर लोगो के सेहत से खिलवाड़ करते रहे ।अब देखने की बात यह है कि खबर का कितना असर होता है इनके ऊपर।

संबंधित पोस्ट

एंटी पोचिंग टीम की बड़ी कार्रवाई जिंदा पैंगोलिन के साथ ओडिशा के दो तस्कर गिरफ्तार, अभयारण्य क्षेत्र में पहली बड़ी सफलता

Sakshi Bansod

भारत के पास राफेल लड़ाकू विमान आने से डरा पाकिस्‍तान, दुनिया से लगाई ये गुहार

Admin

अज़ीम प्रेमजी हाई स्कूल शंकरदाह में हुआ विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा विभाग की टीम ने किया नेत्र, दांत और जनरल चेक अप

Chunesh Sahu

किसान कल्याण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह: महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आमंत्रण

hindmedianews

प्रधान पाठक शिवकुमार बंजारे को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग की पत्रिका “शिक्षा के गोठ” में मिला स्थान”

hindmedianews

इनर व्हील क्लब ने “राखी विद खाकी” कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Chunesh Sahu