
किसानों और ग्रामीणों ने सरकार की विकासमूलक योजनाओं पर आधारित छाया प्रदर्शनी की सराहना।

कवर्धा, 23 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने निर्देश पर जिले में 22 फरवरी को ग्राम पंचायत रुसे और 23 फरवरी को ग्राम पंचायत दशरंगपुर के सप्ताहिक हाट-बाजार में से छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगाया गया। हाट-बाजार करने आए ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों तथा बच्चों ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर आधारित फ़ोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्रामीणों को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर जनपद पंचायत के समन्वय से जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिले के 10 बड़े हाट-बाजारों में सूचना शिविर और फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है। 2 मार्च 2022 तक हाट-बाजारों में सूचना शिविर और फ़ोटो प्रदर्शनी लगाई जाएगी। गुरूवार 24 फरवरी को पंडरिया विकासखण्ड के खैरझिटी पुराना में यह सूचना शिविर लगाई जाएगी।

दशरंगपुर के सरंपच श्री राजूखान ने सूचना शिविर में ग्रामीणों को बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेत्त्व में राज्य सरकार द्वारा अनेक जनकल्याण्कारी योजनाओं और कार्यक्रम चलाए जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा कृषि ऋण माफ होने से किसानों को इसका लाभ मिला है। बरसो से कर्ज में डूबे किसानों को किसान बोलने का हक मिला है। ऐसे किसान पहले अपना पंजीयन नहीं करा पाते थे, लेकिन वह भी पंजीयन कराकर समर्थन मूल्य में अपना धान बेच पा रहे है। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से 25सौ रूपए में धान का समर्थम मूल्य मिल रहा है।






