
राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ ने शोध प्रोजेक्ट के लिए मंगाए आवेदन।

धमतरी 07 जुलाई 2021/ राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश में नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा नवाचारों को वाणिज्यिक पैमाने पर विकसित करने की संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ’नवाचारों के अध्ययन व प्रोत्साहन’ विषय पर आधारित शोध प्रोजेक्ट हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। उप संचालक, जिला योजना एवं सांख्यिकी ने बताया कि यह आवेदन राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थाओं, शोध संस्थाओं, निजी संस्थाओं, व्यक्तियों से आमंत्रित किए गए हैं। इससे संबंधित जानकारी राज्य आयोग की वेबसाइट http://spc.cg.gov.in/ पर उपलब्ध है। इच्छुक शैक्षणिक संस्थाएं, शोध संस्थान, निजी संस्थान तथा व्यक्तियों से निर्धारित प्रारूप में प्रस्ताव ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से ई-मेल आईडी ms.cgspc@gov.in पर सदस्य, सचिव, राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ को भेज सकते हैं।





