
छात्र युवा मंच परिवार के संयोजक श्री नागेश यदु के आदेशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री माधव साहू के नेतृत्व में एडिशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम मैड़म जी को वृक्षारोपण हेतु आवेदन दिया गया ।

राजनांदगांव ~प्रतिनिधि : श्री साहू ने बताया कि 12 जुलाई 2009 को मानपुर क्षेत्र के मदनवाड़ा के कोरकोटटी नामक गाँव के समीप नक्सली हमले में शहीद हुए राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक स्व. व्ही. के चौबे जी एवं 29 जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 12 जुलाई को राजनांदगांव शहर समित विभिन्न पुलिस चौकियों एवं गांवों में छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा वृक्षारोपण कर शहीदों को नमन किया जाएगा।
इसी विषय पर आज राजनांदगांव जिले के एडिशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम मैड़म जी से सौजन्य भेंट कर चर्चा किया गया एडिशनल एसपी मैड़म जी ने कहा कि सराहनीय कार्य हैं पर आप सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

इस द्वारान छात्र युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव साहू, प्रदेश मंत्री जितेंद्र साहू प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, जिला मंत्री बीना पटेल, सोमनी अध्यक्ष साक्षी राजपूत, विद्या पटेल उपस्थित थे।





