hindmedianews
Breaking News
अन्य

Coronavirus: पहली तिमाही में 2019 के मुक़ाबले बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ का घाटा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 की शुरुआत बड़े उत्साह और उमंग के साथ हुई थी, मगर पहली तिमाही ख़त्म होते-होते फ़िल्म इंडस्ट्री की हालत खस्ता हो गयी है। कोरोना वायरस ने बॉक्स ऑफ़िस की कमर तोड़ दी है। अगर सब कुछ ठीकठाक चलता तो पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस की तस्वीर ही कुछ और होती। साल 2019 के मुकाबले 2020 की पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्मों का प्रदर्शन पहले ही निराशाजनक था, रही-सही कमर कोरोना ने तोड़ दी। पिछले साल की पहली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कमाई क़रीब 200 करोड़ रुपये पीछे चली गयी है।

साल 2020 की पहली तिमाही ख़त्म होने से पहले ही देश में कोरोना वायरस की दस्तक हो गयी थी, जिसका असर दूसरे काम-धंधों की तरह मनोरंजन उद्योग पर भी पड़ा। देशभर के कई राज्यों में 31 मार्च तक सिनेमाघर बंद होने की वजह से मार्च के दूसरे हाफ़ में रिलीज़ होने वाली कई फ़िल्मों की रिलीज़ टाल दी गयी, जिनमें अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी शामिल है, जो पहले 24 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी।

ऐसे में 13 मार्च को रिलीज़ हुई अंग्रेज़ी मीडियम मार्च महीने की आख़िरी बड़ी रिलीज़ मानी जा सकती है। जनवरी से मार्च तक 2 दर्ज़न से अधिक फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, मगर इनमें 13 फ़िल्में उल्लेखनीय रहीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफ़िस पर अपना असर छोड़ा। ये फ़िल्में अपनी स्टार और प्रोडक्शन वैल्यू के चलते चर्चा में रहीं। इन 13 फ़िल्मों ने 800 करोड़ से अधिक बॉक्स ऑफ़िस पर कारोबार किया है, जबकि इसी अवधि में 2019 में लगभग इतनी ही फ़िल्मों ने 1000 करोड़ के आसपास जमा किये थे।

संबंधित पोस्ट

24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल के आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

rakeshbhaskar

धान उठाव में तेजी लाने मार्कफेड एम डी से मुलाकात —

Chunesh Sahu

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के 872 जरूरतमंदों को मिली 97 लाख 5 हजार की आर्थिक सहायता

Sakshi Bansod

*ऐतिहासिक सौगात: नगर पंचायत गुंडरदेही में 12 जनवरी को मुख्यमंत्री करेंगे 100 करोड़ के कार्यों का श्रीगणेश*

Chunesh Sahu

अन्य संस्कृति की प्रभाव से छत्तीसगढ़ी संस्कृति ह्रास न हो- रवि मानिकपुरी

hindmedianews

छत्तीसगढ़ीयां ओलंपिक के शुभारंभ पर नक्सल प्रभावित ग्राम समनापुर पहुंचे अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव 

hindmedianews