hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ मुंगेली इकाई की बैठक संपन्न, जिला स्तरीय प्रोत्साहन समारोह पर हुई चर्चा

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

आगामी समय में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को लेकर आज मुंगेली स्थित विश्राम गृह में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, मुंगेली इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा भविष्य की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राजकुमार यादव, मुंगेली जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अजीत बघेल, मुंगेली ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद बंजारा, लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जायसवाल, देव प्रसाद बंजारा, राकेश भास्कर, उमेश दिवाकर, गुलजार लहरे सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने तथा आगामी जिला स्तरीय प्रोत्साहन समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों पर भी विचार-विमर्श किया।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं उनके सामाजिक और व्यावसायिक विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने के संकल्प के साथ हुआ।

संबंधित पोस्ट

फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 03 आरक्षकों को पुलिस अधीक्षक ने किया निलंबित*

Chunesh Sahu

ग्राम डूमरपाली में तहसीलदार की मनमानी: केशव पटेल का मकान तोड़ा, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

Chunesh Sahu

शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा शिक्षा विभाग में चल रहे विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध

Chunesh Sahu

ग्राम पंचायत हसदा में मितानिन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Chunesh Sahu

*जिले के मनरेगा कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हडताल को समर्थन देने पहुंची- संध्या साहू*

Chunesh Sahu

वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे बेहतर विकल्प: मोनिका देवांगन* *केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं, उसकी देखभाल की भी जिम्मेदारी हमारी: ऋषभ देवांगन

Chunesh Sahu