hindmedianews
Breaking News
अन्य

*“*वैश्विक संकट के दौर में प्रधानमंत्री मोदी जी का राष्ट्रहित आह्वान* : *संयम, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता अपनाने की अपील–मोनिका देवांगन*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, पश्चिम एशिया में अस्थिरता एवं संभावित आर्थिक चुनौतियों के बीच देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से संयम, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रहित में अनुशासित जीवनशैली अपनाने की गई अपील को जिला पंचायत सभापति भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन ने दूरदर्शी एवं राष्ट्रहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है।

श्रीमती मोनिका देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा “तेल की बचत”, “वर्क फ्रॉम होम”, “सार्वजनिक परिवहन का उपयोग”, “स्वदेशी अपनाने”, “प्राकृतिक खेती को बढ़ावा”, “विदेश यात्रा में संयम” तथा “अनावश्यक सोना खरीदने से बचने” जैसी अपीलें केवल सामान्य सुझाव नहीं, बल्कि देश की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने का संकल्प हैं।

 आज विश्व जिस प्रकार आर्थिक अस्थिरता, युद्ध जैसे हालात एवं ऊर्जा संकट की आशंकाओं से गुजर रहा है, ऐसे समय में भारत को आत्मनिर्भर एवं मजबूत बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों को यह संदेश दे रहे हैं कि आने वाला समय केवल सीमाओं की सुरक्षा का नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती और संसाधनों के संरक्षण का भी है।

भारत आज विश्व की उभरती हुई शक्ति है और प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की दूरदर्शी सोच देश को हर वैश्विक चुनौती से सुरक्षित रखने का कार्य कर रही है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक यदि ईंधन की बचत, स्वदेशी उत्पादों का उपयोग, प्राकृतिक खेती तथा जिम्मेदार उपभोग को अपनाए, तो यह राष्ट्र निर्माण में सीधा योगदान होगा। प्रधानमंत्री जी का यह आह्वान हमें “उपभोक्ता” से “राष्ट्रहित में सजग नागरिक” बनने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम सभी व्यक्तिगत सुविधाओं से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करें। 

सभी नागरिकों से अनुरोध है प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अपील का पालन करना एवं राष्ट्रहित में अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाना हम सबका कर्तव्य है।

संबंधित पोस्ट

नंदेश्वर का शव बरामद ,रेस्क्यू टीम ने बोड़ला के कनई नदी में गहन सर्चिंग कर ढूंढ निकाला

hindmedianews

छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)* *(अखिल भारतीय किसान सभा – AIKS से संबद्ध)*

Chunesh Sahu

योग्यता सूची के आधार पर उप निरिक्षक जन्मेजय पाण्डेय को स्टार लगाकर किए पदोन्नत दी शुभकामनाएं

hindmedianews

*अवैध संबंध के नतीजों का कब्रगाह बना एक निजी अस्पताल……* अस्पताल की मनमानी….. अविवाहिता का जबरदस्ती गर्भपात..

Chunesh Sahu

विशाल तिरंगा यात्रा के साथ ओटेबंद में गूंजा देशभक्ति का जयघोष**

Chunesh Sahu

बिजली विभाग की लापरवाही: विद्यालय परिसर में लटका है बिजली का मेन तार, छात्रों का जान खतरे में 

hindmedianews