hindmedianews
Breaking News
अन्य

बिजली विभाग की लापरवाही: विद्यालय परिसर में लटका है बिजली का मेन तार, छात्रों का जान खतरे में 

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पण्डरिया- शासकीय प्राथमिक विद्यालय केशलीगोड़ान परिसर से मात्र 6 फीट की उंचाई से गुजर रहा बिजली का मेन तार, जगह जगह क्षतिग्रस्त हो चूका है बिजली का तार किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है। इस तार की स्थिति इतनी खतरनाक है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय नागरिकों तथा विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा स्थानीय विधायक, एसडीएम, बीईओ, तथा कई बार बिजली विभाग के आला अधिकारियों को सूचना और आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस लापरवाही के कारण बच्चों और विद्यालय के कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में है।

लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, अन्यथा भविष्य में किसी हादसे की जिम्मेदारी बिजली विभाग पर होगी।

ज्ञातव्य हो कि पुरे गांव में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केबल लगाया जा रहा है। बिजली विभाग के आला अधिकारी विद्यालय परिसर की स्थिति को देख चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष द्वारा बिजली के तार को तत्काल हटाने हेतु अधिकारियों से निवेदन भी किया जा चुका है। विधायक कार्यालय से भी फोन काल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ था कि आपके द्वारा दिए गए आवेदन के संबंध में बिजली विभाग को सूचित किया जा चुका है। लेकिन ऐसा लगता कि बिजली विभाग किसी भीषण हादसे का इंतजार कर रहा है।

संबंधित पोस्ट

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण हुआ भुगतान

hindmedianews

स्वच्छ भारत मिशन: कबीरधाम जिले में 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का होगा आयोजन 

hindmedianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने खिसोरा में किया स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों का अनावरण, परिजनों से भी भेंट किया

Chunesh Sahu

लोकतन्त्र के महापर्व के लिए मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण शुरू, मतदान 7 नवम्बर को, मतदान का समय सुबह 08 से 05 बजे तक 

hindmedianews

मैं किसान ~ किसान मेरा, किसानों की है कांग्रेस सरकार कह नीलकंठ ने किया नामांकन दाखिल, जय जवान जय किसान को किया नमन

hindmedianews

*भजिया तलने वालों पे कार्यवाही कर खुद की पीठ थपथाप रहा जिला आबकारी विभाग….* *ढाबों में शराब परोसने वाले संचालकों को विभागीय मौन समर्थन…* *सौतेले कार्यवाही के लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त…*

Chunesh Sahu