
हल्दी चौकी में शांतिपूर्ण होली मनाने को लेकर हुई बैठक में लिया निर्णय, हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा
रविवार को शाम 4 बजे गुण्डरदेही थानांतर्गत हल्दी पुलिस चौकी में होली शांतिपूर्ण मनाने को लेकर बैठक आयोजित हुई। जिसमें चौकी प्रभारी नंदकुमार साहू ने हर्षाेल्लास, शांति एवं सौहार्द्र के साथ होली त्यौहार मनाने और क्षेत्र में आदर्श वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने कहा है। नंदकुमार साहू ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सौहार्द्र के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि होली खुशियों और रंगों का पर्व है, किसी भी प्रकार की जबरदस्ती रंग लगाने, हुड़दंग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने तथा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों से दूर रहें।
सार्वजनिक स्थानों पर कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी साहू ने अभिभावकों से विशेष रूप से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उक्त बैठक में क्षेत्र के जनपद सदस्य रीना डोमन देशमुख, अश्वनी कटहरे, हल्दी के सरपंच बालिका मंडावी, उपसरपंच कन्हैया लाल साहू, हल्दी के ग्रामीण अध्यक्ष नन्द कुमार साहू, बिरेतरा के उपसरपंच मुकेश रजक, लाकेश उइके सरपंच माहूद बी , आशीष साहू बेलौदी,रुपराम साहू पसौद साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष व पत्रकार पोषण साहू, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पत्रकार रूपचंद जैन, दोषण साहू, जीवन साहू इसके अलावा 10 ग्रामों के सरपंच उप सरपंच जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन व चौकी के स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर
CG टीवी चैनल गुण्डरदेही संवाददाता याद राम साहू की रिपोर्ट
9009338660





