hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*ग्राम भेंडरा में मानसगान सम्मेलन से राममय हुआ वातावरण, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने किया शिरकत*
*राम का चरित्र हम सभी के लिए अनुकरणीय : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर*

*बालोद :-* जिले के ग्राम भेंडरा में आयोजित एक दिवसीय मानसगान सम्मेलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और राममय बना दिया। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस पावन कार्यक्रम में सुदूर अंचलों से आई मानस मंडलियों ने संगीतमय रामकथा की अमृत वर्षा की।कार्यक्रम में बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने शिरकत की और भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती चंद्राकर द्वारा दीप प्रज्वलन और भगवान राम के तैलचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। सम्मेलन में भाग लेने वाली विभिन्न मानस मंडलियों ने अपनी मधुर आवाज और वाद्य यंत्रों के माध्यम से रामचरितमानस की चौपाइयों का गायन किया। भेंडरा गांव का प्रांगण दर्शकों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा और रामचंद्र जी के उद्घोष गूंजते रहे। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि राम का चरित्र केवल सुनने के लिए नहीं बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन मर्यादा, त्याग और आदर्शों का प्रतीक है। आज के समय में उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी मानवता है। यह कार्यक्रम उन्हीं के आशीर्वाद से सफल हो रहा है और ग्राम भेंडरा में भक्ति का अद्भुत माहौल निर्मित हुआ है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ग्राम समिति और ग्रामीणों की सराहना की।
सम्मेलन को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन ने गांव में धार्मिक चेतना जगाई और आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को भी मजबूती प्रदान की। इस दौरान प्रमुख रूप से माधुरी साहू सरपंच, तरुण खुटेल उपसरपंच, पूर्णिमा साहू पंच, ललिता साहू पंच, कामता दास मानिकपुरी कोटवार, केवलचन्द साहू अध्यक्ष आयोजक समिति, सुबेचंद साहू, सुरेन्द्र निषाद, उमाशंकर साहू, दिनेश कर्माकर उद्घोषक सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी जनमानस की उपस्थिति रही।

संबंधित पोस्ट

भिलाई में भारतीय जनता पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है।

Sakshi Bansod

*अमेठी हुए हत्या का हुआ खुलासा….* *पांच दोस्त जो किया करते थे चोरी…. चोरी पैसे के बटवारे को लेकर हुआ अनबन.. नतीजा दो हत्या…*

Chunesh Sahu

छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित डीएड बीएड संघ द्वारा विधायक माननीय ओंकार साहू को 33 हजार शिक्षक भर्ती का प्रश्न विधानसभा सत्र में उठाने के लिए सौंपा – ज्ञापन

Chunesh Sahu

मितानिन दिवस पर “हमर मितान, मितानिन” सम्मान समारोह आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा करेंगी मितानिन दीदियों का सम्मान

Sakshi Bansod

अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भिलाई में प्रारंभ, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दमखम

Sakshi Bansod

छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

aakashbanjare