
कवर्धा, कबीरधाम जिला साहू संघ एवं समस्त तहसीलों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य शपथग्रहण समारोह आगामी 9 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 1:30 बजे पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा में आयोजित होगा। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरेंद्र साहू करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सियाराम साहू, अशोक साहू (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अ.भा. तैलिक साहू महासभा), विधायक ईश्वर साहू (साजा), दीपेश साहू (बेमेतरा), संदीप साहू (कसडोल) सहित पूर्व पदाधिकारी व संरक्षक उपस्थित रहेंगे।जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी:अध्यक्ष: धरमराज साहूउपाध्यक्ष: कौशल साहू एवं श्रीमती मनीषा साहूसंगठन सचिव: लोकचंद साहू एवं श्रीमती कौशिल्या साहूतहसील स्तर पर राधेश्याम साहू (कवर्धा नगर), डॉ. जलेश्वर साहू (पण्डरिया), श्रवण साहू (कुण्डा), गणेशराम साहू (पिपरिया), सहदेव साहू (कवर्धा ग्रामीण), मीलूराम साहू (बोड़ला), विजय साहू (लोहारा पूर्व), रजेलाल साहू (लोहारा पश्चिम) आदि अध्यक्ष चुने गए हैं।कार्यक्रम में धरोहर महादेव हिरवानी की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी होगी। साहू समाज के इस आयोजन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। सभी सदस्यों से बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।





