hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़धमतरी
IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

फर्जी लेटर बनाकर  सरपंच व उपसरपंच को बदनाम करने की कोशिश

 

सोशल मीडिया व वाटसाप ग्रुप में वायरल करने वालों के खिलाफ होगी जल्द कार्रवाई_सूत्र 

 

धमतरी – इन दिनों एक ग्राम पंचायत  सुर्ख़ियों का विषय बना है जहां ग्राम पंचायत बंजारी सरपंच के नाम से फर्जी आवेदन बनाकर पुलिस अधीक्षक धमतरी के नाम सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में वायरल किया जा रहा है। 

         कहीं ये अवैध रेत उत्खनन व अवैध मुरूम उत्खनन और जिलें में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ आवाज बुलंद करना ग्राम पंचायत  के सरपंच और उपसरपंच  सिन्हा को भारी तो नहीं पड़ रहा है?

         जब सोशल मीडिया में वायरल आवेदन के संबंध में ग्राम पंचायत  के उपसरपंच  सिन्हा से चर्चा किया गया तो उन्होंने बताया कि एसपी या किसी भी अन्य व्यक्ति के नाम से सरपंच के व्दारा कोई लेटर नहीं बनाया गया है, यह कार्य सरपंच के कुछ विपक्षियों के व्दारा सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने के लिए फर्जी आवेदन बनाकर सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में वायरल किया जा रहा है। क्योंकि जो आवेदन वायरल किया जा रहा है ओ हाथ लिखने के बजाय राइटिंग पहंचान में ना आयें इसलिए कम्प्यूटर से टाईप करके बनाया गया है और जो व्यक्ति फर्जी आवेदन बना सकते हैं उनके लिए फर्जी साईन कोई बड़ी बात नहीं है क्योंकि सरपंच को गांव में यैसे कई दस्तावेज है जिसमें सील साईन करना रहता है जैसे राशनकार्ड, आय जाति प्रमाण पत्र फार्म व अन्य दस्तावेज जिसे गांव के किसी विपक्षी लोगों के माध्यम से जानकारी लेके किया जा सकता है। और जो लोग बालिक है और अपनी मर्जी से अगर उन्हें कहीं भागना भी है तो उन्हें आवेदन देने की क्या आवश्यकता है। चोर सूचना देके थोड़ी चोरी करेगा की मैं चोरी करने वाला हूं इसलिए जो आवेदन बनाया गया है ओ सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने के नियत से बनाया गया है जिसका उपसरपंच  सिन्हा ने सोशल मीडिया में वायरल आवेदन का खंडन किया है।

    आगे  सिन्हा ने बताया की वे लम्बे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं और वे धमतरी जिलें में लगातार हो रहें महानदी से अवैध रेत उत्खनन व मुरूम उत्खनन और धमतरी जिलें में हो रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ मुखर होकर आवाज बुलंद करते हैं जिसके चलते रेत माफियाओं में हड़कंप मचा है। और यही कारण भी हो सकते है की रेत माफिया ग्राम पंचायत  सरपंच के नाम से फर्जी लेटर बनाकर सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में सरपंच और उपसरपंच को बदनाम करने का प्रयास भी कर सकते हैं।

        उपसरपंच  सिन्हा ने बताया की  रेत माफियाओं के मेहरबानी से चलता है, जब वे अवैध रेत उत्खनन व अवैध मुरूम उत्खनन और जिलें में चल रहे अवैध प्लाटिंग के खिलाफ समाचार बनाते हैं तो रेत माफियाओं से ज्यादा दिक्कत कुछ तथाकथित पत्रकारों को होता है जिनका रोजी रोटी कहीं ना कहीं रेत माफियाओं के मेहरबानी से चलता है। उन्होंने शंका जाहिर किया है की, कही ना कही ये कारनामा इन्हीं कुछ तथाकथित पत्रकार और रेत माफियाओं का भी हो सकता है।

    ग्राम पंचायत  के उपसरपंच  सिन्हा ने पुलिस अधीक्षक से निवेदन किया है कि सोशल मीडिया और वाटसाप ग्रुप में फर्जी आवेदन बनाकर वायरल करने वालें लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

     ताकि भविष्य में किसी भी अन्य ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों को बदनाम ना किया जा सकें।

 

* ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत मेरे व्दारा किसी भी प्रकार का कोई आवेदन जारी नहीं किया गया है ना ही मैं एसपी साहब को आवेदन दी हूं ना ही किसी व्यक्ति को आवेदन दी हूं। ये कहीं ना कहीं विपक्षी लोगों का षड्यंत्र है, जो मुझे बदनाम करने के लिए और उपसरपंच को बादाम करने के लिए ग्राम पंचायत बंजारी को बदनाम करने के लिए इस तरह का प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर रहे हैं, मैं पुलिस प्रशासन से निवेदन करती हूं की यैसे फर्जी आवेदन बनाकर सोशल मीडिया, वाटसाप ग्रुप में वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

 

*एसपी ने मिडिया से बातचीत में कहा की उन्हें यैसे किसी आवेदन की जानकारी नहीं है।

संबंधित पोस्ट

अच्छे स्वास्थ्य और खेल के लिए जागरूक होना जरूरी है, सचिन मिश्रा संचालक हमर जिम, मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जीत की बधाई,

Chunesh Sahu

सनराइज पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यालय को मिल रहा उच्च शिक्षा मंदिर का खिताब 

hindmedianews

भुवन पटेल बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता को मिला मजबूत नेतृत्व

Sakshi Bansod

*सर्वर समस्या एम विभिन्न मांगो को लेकर राशन विक्रेताओं ने सौपा ज्ञापन* 

Chunesh Sahu

लोकार्पण किचन शेड निर्माण

Chunesh Sahu

साक्षरता सप्ताह कें तहत कामठी स्कूल में जागरूकता दीवाल लेखन 

hindmedianews