hindmedianews
Breaking News
कबीरधामछत्तीसगढ़धर्मब्रेकिंग न्यूज़

मुस्लिम–सतनामी समाज का अनोखा रिश्ता: बाबा गुरु घासीदास जयंती रैली में मुस्लिम समाज ने लड्डू बांटकर दिया भाईचारे का संदेश

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

पंडरिया।

सतनामी समाज के महान संत सतनाम पंथ प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पंडरिया में इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के साथ भव्य रूप में मनाई गई। 18 दिसंबर को आयोजित जयंती समारोह के अंतर्गत निकाली गई विशाल रैली, आकर्षक झांकियों, डीजे और धूमाल के साथ पूरे नगर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पंडरिया के मुस्लिम समाज द्वारा दिया गया भाईचारे और मानवता का संदेश कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

जयंती रैली में शामिल सतनामी समाज के हजारों श्रद्धालुओं का मुस्लिम समाज के लोगों ने लड्डू बांटकर आत्मीय स्वागत किया। धर्म और मजहब की सीमाओं से ऊपर उठकर किए गए इस सम्मान ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की एक सशक्त मिसाल पेश की। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए है—“इंसान, इंसान में कोई भेद नहीं”—और यही विचार सभी समाजों को जोड़ने का कार्य करता है।

मुस्लिम समाज के लोगों ने यह भी कहा कि वे बाबा गुरु घासीदास जी के समानता, प्रेम और भाईचारे के विचारों का अनुसरण करते हैं तथा आगे भी सतनामी समाज के जयंती आयोजनों के साथ-साथ उनके सुख-दुख में सहभागी बनते रहेंगे। इस अवसर पर सतनामी समाज की ओर से राजकुमार अनंत, मुन्ना डाहिरे और अजय जांगड़े ने मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस आत्मीय सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया और इसे मानवता व सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के समापन पर दोनों समाजों के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए आपसी सौहार्द को और मजबूत करने का संकल्प लिया। इस प्रकार बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती न केवल धार्मिक आस्था का पर्व बनी, बल्कि सामाजिक समरसता और भाईचारे का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए पूरे पंडरिया में भक्तिमय और उल्लासपूर्ण वातावरण के साथ संपन्न हुई।

संबंधित पोस्ट

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जोन स्तरीय खेल में केशलीगोड़ान के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

hindmedianews

*जिला शिक्षा विभाग के तत्वधान में नवीन जिला ग्रन्थालय में मनाई गई राजा राम मोहन राय की जयंती…..* *महापौर की विशेष आतिथ्य में रैली को दिखाई गई हरी झंडी….*

Chunesh Sahu

हसदेव अरण्य में पेड़ों की कटाई को लेकर विपक्ष का हमला, पर्यावरण और आदिवासी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष का ऐलान

Sakshi Bansod

भाई ने की भाई की हत्या, ‘खाना रखने’ की छोटी-सी बात बनी बड़ी वजह

Sakshi Bansod

वैकल्पिक विवाद समाधान केन्द्र (एडीआर भवन) का उद्घाटन शनिवार 16 जुलाई को

hindmedianews

*राजस्थान छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रचंड रूप में विजय होने पर ABVP धमतरी के कार्यकर्ताओ द्वारा घड़ी चौक मे उद्घोष करतें हुए जीत की खुशी मनाया गया*

Chunesh Sahu