hindmedianews
Breaking News
Raipurकबीरधामछत्तीसगढ़देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

बहुजन समाज पार्टी ने लिखा मुख्यमंत्री को खत,ऑनलाइन टोकन संकट से टूट रहे किसान,आत्महत्या जैसी घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

रायपुर। प्रदेश में धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होने के बावजूद बड़ी संख्या में किसान गंभीर अव्यवस्थाओं का सामना कर रहे हैं। ऑनलाइन पंजीयन और टोकन कटने की प्रक्रिया में लगातार देरी, तकनीकी खामियों और पोर्टल संबंधी समस्याओं के कारण किसानों को अपने उपज धान की बिक्री में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे किसानों की आर्थिक और मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है।

बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टंडन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि महासमुंद जिले में हाल ही में एक किसान ने टोकन न कटने और धान बिक्री न हो पाने की निराशा में अपने गले पर प्रहार कर आत्महत्या जैसा प्रयास किया, जो व्यवस्था की गंभीर विफलता को उजागर करता है।

 

श्याम टंडन ने कहा कि “किसान प्रदेश की रीढ़ हैं, यदि वे ही तंत्र की उदासीनता से टूटकर आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होते हैं, तो यह शासन-प्रशासन की गहरी असंवेदनशीलता का प्रमाण है।” उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंजीयन व टोकन प्रक्रिया को तत्काल सरल किया जाए, तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और पीड़ित किसान परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

राज्यभर में बढ़ती अव्यवस्थाओं को देखते हुए किसान संगठनों और विपक्षी दलों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस गंभीर चेतावनी को कितनी गंभीरता से लेती है और किसानों को राहत देने के लिए क्या ठोस कदम उठाती है।

संबंधित पोस्ट

गुरुर , पुरूर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने चलाया गया विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान।  

Chunesh Sahu

पंडरिया बंद,थाना घेराव से हिला प्रशासन, सतनामी समाज का उग्र आंदोलन

hindmedianews

महासमुंद पुलिस की बड़ी सफलता: नयापारा में घर चोरी का खुलासा,3 आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Bansod

“डोंगरी पंचायत की पचरी –पहली बरसात में ही चरमराई, भ्रष्टाचार की पोल खुली”….!

अजय महंत

नपं इंदौरी एवं जनपद पंचायत लोहरा में भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को विधायक भावना बोहरा ने दी बधाई 

hindmedianews

कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी ने देर रात जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानी जमीनी हकीकत

Chunesh Sahu