hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्गा ज्वेलर्स लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन घंटे में आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

सुकमा। जिले में बुधवार देर रात हुई ज्वेलरी शॉप लूट की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में अचानक नकाबपोश और हथियारबंद बदमाश घुस गए और दुकान मालिक को डराकर लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई। पुलिस की तेजी और तकनीकी निगरानी के चलते मात्र तीन घंटों में इस बड़े लूटकांड का खुलासा करते हुए सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

CCTV फुटेज ने तोड़ा चुप्पी

पुलिस ने घटना के बाद दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान और ठिकाने की जानकारी मिली। पुलिस की टीमें तुरंत अलग-अलग दिशाओं में रवाना हुईं और संदिग्धों की तलाश शुरू की। फुटेज में संदिग्धों की हरकत, मोटरसाइकिल और भागने का मार्ग सामने आया, जिससे गिरफ्तारी आसान हुई।

पुलिस की तेज कार्रवाई ने बनाया रिकॉर्ड

वारदात रात लगभग 9 बजे हुई थी और गिरफ्तारियां रात 12 बजे के करीब कर ली गईं। इतनी कम समय में घटना का खुलासा और गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई में शामिल टीमों की प्रशंसा की और इसे पुलिस की प्रतिबद्धता और सतर्कता का परिणाम बताया।

मास्टरमाइंड सुकमा का, साथी मध्यप्रदेश से बुलाए

पूछताछ के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया। पुलिस के अनुसार इस वारदात का मास्टरमाइंड अंकित राय (निवासी सुकमा) है। उसने पहले दुकान का रेकी किया और फिर योजना बनाकर अपने साथियों को मध्यप्रदेश से बुलाया। तीनों ने मिलकर समय, रास्ता और हथियार पहले ही तय कर लिए थे

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से— करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण , एक कट्टा/पिस्टल ,  चाकू  , मोबाइल फोन , घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह संगठित अपराध प्रतीत हो रहा है। आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क और संभावित गैंग लिंक की भी जांच की जा रही है। यदि किसी और का नाम सामने आता है तो गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रहेगी।

शहर में राहत, व्यापारियों में संतोष

घटना के बाद दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल था। परंतु त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद स्थानीय व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कदम से व्यापारिक समुदाय में विश्वास वापस आया है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधियों या अजनबियों की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या स्थानीय थाने में दें।

संबंधित पोस्ट

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

aakashbanjare

जांजगीर-चांपा में सनसनी: प्रेमिका की जगह भाई पहुंचा, युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश

hindmedianews

किसानो से औने-पौने दामों पर धान खरीद कर कोचिए हो रहे हैं मालामाल. बेखबर प्रशासन..

Chunesh Sahu

हिजाब के खिलाफ बजरंग दल कबीरधाम का प्रदर्शन ।

hindmedianews

ऊर्जा संरक्षण की दिशा  में कबीरधाम पुलिस की अनूठी पहल साइकिल से कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Sakshi Bansod

*कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने किया आयुष्मान भारत योजना के तहत लैपटॉप को वितरण…कार्यशाला के दौरान 31 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को किया प्रदाय…*

Chunesh Sahu