hindmedianews
Breaking News
कबीरधामक्राइमब्रेकिंग न्यूज़

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

दिनांक 11.03.2025 को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक, नायब तहसीलदार बोड़ला सुश्री रितु श्रीवास एवं चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक विमल लावनिया की उपस्थिति में आगामी होली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में शांति समिति बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चौकी पोड़ी अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के नवनिर्वाचित सरपंच, गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान उपस्थित जनसमुदाय से आग्रह किया गया कि होली एवं ईद पर्व को पारंपरिक रूप से आपसी सामंजस्य, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए।

बैठक में निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई—

– होली पर्व के दौरान रंग-गुलाल का प्रयोग मर्यादित एवं पारंपरिक रूप से किया जाए।
– नशे से दूर रहते हुए त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।
– किसी भी प्रकार के वाद-विवाद अथवा अप्रिय स्थिति से बचने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
– यदि किसी भी स्थान पर कोई विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल पुलिस चौकी को सूचना देने हेतु कोटवार एवं नागरिकों को निर्देशित किया गया।

चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक विमल लावनिया ने सभी ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन हर समय शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तत्पर रहेगा एवं किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल तथा डीएसपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत् निगरानी रखी जा रही है।

संबंधित पोस्ट

कुकदुर परियोजना में जन जागरूकता के साथ मनाई गई राष्ट्रीय कृमि दिवस की द्वितीय चरण

Admin

छत्तीसगढ़ में मौसम का पलटवार , प्रदेश में ठंड की रफ्तार थमी, तापमान में बढ़ोतरी शुरू — जानिए कब फिर करवट लेगा मौसम

Sakshi Bansod

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला आत्मसमर्पित नक्सलियों के खिलाफ केस होंगे खत्म, सरकार का शांति संदेश

Sakshi Bansod

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और हमारे दिव्यांगजनों ने अपने सामर्थ्य ने बढ़ाया विश्व पटल पर भारत का गौरव : भावना बोहरा

hindmedianews

समधी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त

Sakshi Bansod

रसोइयों के स्वास्थ्य की चिंता, शिक्षक ने की सराहनीय पहल — स्वयं के व्यय से बनवाया धुआं रहित चूल्हा

Sakshi Bansod