hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मुंगेली

थाना फास्टरपुर के फरार सट्टा खाईवाल कुख्यात आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा लाला महराज के लिए ईश्तहार जारी

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*कुख्यात आरोपी सट्टा खाईवाल योगेन्द्र शर्मा के गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित*

➡️ *मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने सट्टा खाईवाल सटोरिया आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा के गिरफ्तारी के लिए जारी किये उद्घोषणा*

➡️ *आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ भर्रा को पकड़वाने में मदद करने वालों को नगद ईनाम से किया जायेगा पुरस्कृत*
–000–
जिले में आम जनता को रुपए पैसा का लालच देकर अंकों पर सट्टा पट्टी लिखने व खाईदारी (असामाजिक – तत्वों) करने वाले पर लगाम लगाने लगातार मुंगेली पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है। वहीं जिले में प्रभावी कार्यवाही हेतु मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा सट्टा खाईवाली के प्रकरण में फरार योगेंद्र शर्मा उर्फ भर्रा उर्फ लाला महराज निवासी खैरा सेतगंगा की पतासाजी हेतु इस्तहार जारी कर पता बताने पर ईनाम की उद्घोषणा की गई है।
थाना फास्टरपुर के अपराध क्रमांक 66/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06, एवं अपराध क्रमांक 91/25 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 06 प्रकरण के सट्टा खाईवाल आरोपी योगेन्द्र शर्मा उर्फ लाला महराज उर्फ भर्रा पिता गोविंद प्रसाद शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना फास्टरपुर सेतगंगा जिला मुंगेली (छ.ग.) जो घटना दिनांक 07.10.2025 से ही फरार है। थाना प्रभारी फास्टरपुर -सेतगंगा द्वारा आरोपी का पतासाजी का हर संभव प्रयास किया गया है, जिसका अभी तक कोई पता नही चला है। उक्त आरोपी का नाम एवं पता बताने वाले, आरोपी के गिरफ्तारी की युक्ति-युक्त जानकारी देने वाले को जिससे आरोपी को विधिपूर्वक गिरफ्तार किया जा सके, मुंगेली पुलिस अधीक्षक द्वारा *1000/-रूपये (एक हजार रूपये) नगद राशि* से पुरस्कृत किये जाने की उद्घोषणा किया गया है।
*फरार आरोपी का हुलिया:-* इकहरा बदन, कद 5 फिट 6 इंच, रंग गेहूंआ, बांयी आंख के भौंह पर मस्सा, हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी में बात करता है, जिसका फोटो चस्पा है।ई

*नोट – पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा।*

*संपर्क सूत्र:-* थाना फास्टरपुर-सेतगंगा 8839781174
कंट्रोल रूम 9479193044, 07755-264103

संबंधित पोस्ट

वेयरहाउस में चावल हेरा-फेरी का गोरखधंधा उजागर – जिम्मेदार कौन ?

rakeshbhaskar

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों का जेल जाना हुआ सार्थक

Chunesh Sahu

अवैध खनन…CHAPTER 2 महानदी का सीना छलनी शुरू……दर्री रेत खदान में शुरू अवैध खनन…. दमकल की टीम मौके पर क्या होगी कार्यवाही…?.????

Chunesh Sahu

गुण्डरदेही ब्लॉक में चल रही अंधाधुन प्रतिबंधित वृक्षों की कटाई

Chunesh Sahu

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कबीरधाम यातायात पुलिस की नजर ,कार्यवाही होने पर चालक हुए सचेत

hindmedianews

*राम के बिना भारत की कल्पना अधूरी : तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर* *ग्राम हल्दी में भव्य मानसगान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन*

Chunesh Sahu