hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक स्तरीय बैठक सम्पन्न*

➿➿➿➿➿➿➿➿➿

पाटन छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, विकासखंड पाटन की ब्लॉक स्तरीय बैठक रेस्ट हाउस पाटन में संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री चेतन सिंह परिहार ने की तथा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा की गई तथा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए —

🟢 बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय :

1️⃣ आगामी जिला स्तरीय बैठक में अधिकतम संख्या में उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय।

2️⃣ शिक्षकों की लंबित समस्याओं (जैसे वेतन विसंगति, पदोन्नति आदि) को संकलित कर ज्ञापन तैयार करने का निर्णय।

3️⃣ अनावश्यक गैरशैक्षिक एवं ऑनलाइन कार्यों का पुरजोर विरोध करने का निर्णय।

4️⃣ प्रधानपाठक प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल तथा शिक्षक (एल.बी.) के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति के लिए ब्लॉक एवं जिला प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रयास करने का निर्णय।

5️⃣ संकुल स्तर पर संगठन की मजबूती हेतु सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। सदस्यता शुल्क ₹200 प्रति शिक्षक निर्धारित किया गया।

6️⃣ ब्लॉक स्तरीय वार्षिक कैलेंडर प्रकाशित करने का निर्णय।

7️⃣ श्री विनोद कुमार देवांगन को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

8️⃣ श्री राजकुमार गुप्ता को ब्लॉक संयुक्त सचिव एवं श्री उत्तम कुमार साहू को ब्लॉक प्रवक्ता मनोनीत किया गया।

9️⃣ प्रत्येक संकुल स्तर पर समिति गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ।

🔟 महिला शिक्षिकाओं से संगठन में सक्रिय भागीदारी हेतु महिला प्रकोष्ठ से जुड़ने की अपील की गई।

बैठक का समापन “संगठन एकता जिंदाबाद” के नारे के साथ किया गया।

इस अवसर पर

कृष्ण कुमार वर्मा, चेतन सिंह परिहार, विनोद कुमार देवांगन, खेलावन सिंह कुर्रे, टेकेश्वर प्रसाद यदु, राजकुमार बघेल, कामता प्रसाद धनकर, चंद्रशेखर साहू, राजकुमार गुप्ता, दुलेश्वर टंडन, उत्तम कुमार साहू, किशोर कुर्रे, टोमन साहू, अंकेश्वर प्रसाद महिपाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित पोस्ट

मानसगान सम्मेलन का हुआ समापन ,  मानस मंडली ने कहा, भगवान श्री रामचंद्र जी के त्याग, तपस्या, प्रेम और संस्कार को जीवन में उतारकर धर्म के मार्ग पर चले,

Chunesh Sahu

*समग्र शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित की गयी सहायक उपकरण सामाग्री* *दिव्यांग बच्चों के अन्दर छिपी है असीमित प्रतिभा – विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव*

Chunesh Sahu

नारी शक्ति वंदन अधिनियम” विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का मुख्य स्तंभ बनेगा : भावना बोहरा 

hindmedianews

*शहर के एक छोर में हुई कार्यवाही तो मुख्यालय से लगे दूसरे छोर में जारी है मुरुम बिछाने का कार्य…* *उचित मॉनिटरिंग में अभाव में बेतरतीब बसाहट में बढ़ोतरी…*

Chunesh Sahu

*नशीले टेबलेट और सीरप बेचने वालों पर होगी कार्यवाही__सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी *जांच टीम भेजकर किया जाएगा निरीक्षण__कलेक्टर* *संचालक के पहुंच और सांठगांठ के चलते जिम्मेदार लकवाग्रस्त.

Chunesh Sahu

Chunesh Sahu