hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़दुर्घटनाब्रेकिंग न्यूज़

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ग्राम पंचायत भांवर के पूर्व सरपंच रामशरण कंवर जी का निधन…..

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कोरबा/पोंडी-उपरोड़ा:- ग्राम पंचायत भांवर के पूर्व सरपंच  रामशरण जी का आज दिनांक 24 सितम्बर 2025, दिन बुधवार को आकाशीय बिजली (गाज) गिरने से निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की जानकारी..बताया जा रहा है कि श्री रामशरण जी किसी कार्य से गांव के बाहर निकले थे, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और वे उसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन घटना स्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका:-ग्राम पंचायत भांवर के सरपंच रहते हुए  रामशरण जी ने पंचायत में कई विकास कार्य कराए थे। उनकी छवि एक ईमानदार, मिलनसार और ग्रामीणों के हितैषी जनप्रतिनिधि के रूप में रही। वे हमेशा गांव की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते थे।

शोक की लहर:-उनके निधन की खबर फैलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।

संबंधित पोस्ट

राइस मिल में डांका डालने वाले 9 अपराधी गिरफ्तार 

hindmedianews

गोंडवाना के शहीदों की गाथा: “राज, स्वतंत्रता और सिंहासन के लिए दी कुर्बानी”

Sakshi Bansod

कबीरधाम जिले में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

Sakshi Bansod

मंत्री श्री अकबर के प्रयासों से जिंदा और झिरौनी समिति के लगभग 475 किसानों को मिली न्याय की नई राह

hindmedianews

50 साल बाद नक्सलियों के गढ़ पामेड़ क्षेत्र में शुरू हुई बस सेवा

Sakshi Bansod

आधार सीडेड खाता नहीं तो नहीं मिलेगी छात्रवृत्ति, प्रशासन सख्त कबीरधाम में डीबीटी व्यवस्था लागू, बैंकों और डाक विभाग को शिविर लगाने के निर्देश

Sakshi Bansod