hindmedianews
Breaking News
अन्य

लोक सांस्कृतिक संस्था सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद के सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन,कला साधक व गुरुजनो का मिला मार्गदर्शन व आशीर्वाद

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

*लोक सांस्कृतिक संस्था सोनहा बादर चिटौद जिला बालोद के सात दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन,कला साधक व गुरुजनो का मिला मार्गदर्शन व आशीर्वाद*

माता पिता, छत्तीसगढ़ महतारी,माँ शारदे, राम जी, भोलेनाथ व गुरुजनो के आशीर्वाद से 24 जुन से निरंतर 30 जुन 2025 तक लोक सांस्कृतिक संस्था सोनहा बादर ग्राम चिटौद जिला बालोद छत्तीसगढ़ का सात दिवसीय प्रथम कार्यशाला 2025-26 का आयोजन हुआ l सुबह से रात्रि तक निर्धारित नियमावली के साथ चलने वाली सोनहा बादर के कार्यशाला मे प्रारम्भ से अब तक महती भूमिका निर्वहन कर समर्पित कला साधकों के साथ इस वर्ष अंचल व दुर दुर से अनेको कला साधक नये बच्चो का आगमन रहा l

सोनहा बादर के संचालक जितेन्द्र साहू ने बताया कि प्रारम्भ अब तक हमारे सभी कलाकारों का समर्पण, मेहनत, लगन सराहनीय व प्रणम्य रहा है, पूर्व के गायन वादन नृत्य अभिनय पर इस बार और बारीकी से कार्य हुआ है व छत्तीसगढ़ की संस्कृति परम्परा के जुड़े गीतों के साथ साथ कुछ अपने नवीन रचनाओ को प्रस्तुत करने हेतु मेहनत किया गया है l

नये व पुराने सभी कलाकारो का मेहनत लगन रियाज़ साधना तारीफेकाबिल रहा l प्रोडक्शन मैनेजर, रुपेन्द्र तेकाम, ऋषभ साहू, नृत्य निर्देशक, नरतक, अभिनेता ज्योतिष साहू,रुपेन्द्र तेकाम राजु कंवर,संगीत पक्ष से रामकृष्ण साहू,भावना सेन , रमन जैन,युवराज साहू, प्रेम पटेल, आशीष यादव, गौरव यादव सभी अपने अपने विधाओं को बड़ी गंभीरता पूर्वक साधना करते हुए नये व पुराने साधकों को सिखाने का भरपूर व सराहनीय प्रयास किया l मंच संचालक बड़े भईया परमानन्द गुरुपंच, सह निर्देशक व गायक इंद्रकुमार गंजीर का कार्यशाला मे भरपूर मार्गदर्शन मिलता रहा l प्रारम्भ से अंतिम दिवस तक कार्यशाला मे छत्तीसगढ़ के देवतुल्य अतिथि जनो का शुभागमन होता रहा l ग्राम के प्रथम नागरिक श्री तीरथ यादव जी, सचिव श्री मनोज साहू जी, ग्राम प्रमुख श्री पुरषोत्तम सिन्हा जी, श्री रामकुमार यादव जी, श्री तुला राम साहू जी के साथ साथ, सुविख्यात मोहरी शहनाई वादक गुरूजी राधे लाल गंधर्व जी,छत्तीसगढ़ 

वरिष्ठ कला साधक,थिएटर व अभिनय को जीवटता से जीने वाला राजकुमार कॉलेज के ड्रामा विभाग के प्रोफेसर आदरणीय आचार्य रंजन मोड़क जी, प्रिय भ्राता जीतेन्द्रियम देवांगन, ( आलाप स्टूडियो रायपुर के संचालक ) पदमा देवांगन, (एडलिब मोशन पिक्चर की संचालिका )भाई लोकेश जी ( थिएटर कलाकर ),

कृष्ण संगीत महाविद्यालय धमतरी के प्राचार्य व सोनहा बादर के संरक्षक गुरूजी वीरेन्द्र साहू जी, मानस मर्मग्य व गीत ग़ज़ल भजन गायक व व्याख्याकर गुरूजी वर्मा जी, श्री रविकांत गजेंद्र जी ( तबला व्याख्याता ), श्री अजय वर्मा जी ( शिक्षक व संगीत साधक ), श्री खिलेन्द्र साहू अजीम प्रेमजी स्कुल के संगीत शिक्षक ), श्री भोज साहू जी प्रधानपाठक व संगीत साधक, गायक ), कला के कदरदान व सुमधुर स्वर के धनी श्री अशोक देवांगन जी ( कोसा कलेक्शन धमतरी )का मालिक , बड़े भईया श्री कामता साहू जी,,बड़े भईया थानसिंग गुरुपंच व उनके सभी साथी गण,,भाई ओमन सिन्हा जी, भरथरी गायिका खिलेश्वरी यदु, व उनके रागी जी l

कार्यशाला अंतिम दिवस मे चारचाँद लगाने व आशीर्वाद प्रदान करने पहुँचे हमारे गुरुदेव सुविख्यात संगीतकार, गीतकार, गायक, लोक मंच रंग झरोखा के संचालक, छत्तीसगढ़ के कान्हा आदरणीय गुरूजी श्री दुष्यंत हरमुख जी,छत्तीसगढ़ की लाड़ली बिटिया स्वर कोकिला रिंकी देवांगन जी सहित, भिलाई से पूर्व सैनिक भाई सोहन साहू जी व साथी गण, धमतरी से, भाई सफल सिंगर व शिक्षक श्री खिलेन्द्र साहू जी, श्री अशोक देवांगन जी, संगीत साधिका श्रीमती लक्ष्मी देवांगन जी, श्रीमती दामिनी साहू जी,वरिष्ठ उद्घोषक कौशल जी, श्री नीलम साहू सविता साउंड सर्विस गंगोरीपार के लाइट्स मेन श्री पोषण साहू व साथी गण,कला साधक अभिनेता कामेडियन एमन साहू जी सहित ग्रामीण व घर परिवार जनो का भरपूर साथ मिला मार्गदर्शन मिला ,, सोनहा बादर के समस्त कला साधकों के लिए स्वर्णिम अवसर रहा,सभी अतिथि गुरुजन वरिष्ठ जन व भाई बहनो का प्रेम , दुलार,आशीर्वाद, मार्गदर्शन मिला हमारा परम् सौभाग्य रहा,हम धन्य हुए l पुरे कार्यशाला मे भोजन व्यवस्था मे सोनहा बादर की अन्नपूर्णा माता श्रीमती जानकी साहू व सबका हियाव करने वाला हमारे आदरणीय काका श्री नरेश ठाकुर जी का प्रणम्य व महत्वपूर्ण योगदान रहा l

हमर संस्कृति हमर पहिचान को आत्मसाध करते हम हमारी संस्कृति, परम्परा, साहित्य, रीतिरिवाज, रहन सहन को गीत वाद्य नृत्य व अभिनय कर सभी जनमानस तक पहुंचा सकें इसके लिए कलाकार कृत सोनहा बादर निरंतर साधना करता रहेगा l कार्यशाला मे उपस्थित सभी कला साधको को मंगलमय शुभकामनायें व गुरुजनो को सादर प्रणाम व सादर आभार l

संबंधित पोस्ट

डिप्टी सीएम के क्षेत्र में सूबे की मुखिया विष्णु देव साय का अपमान 

hindmedianews

शासकीय महाविद्यालय खेरथा के छात्र-छात्राओं को साईबर सुरक्षा, पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी।

Chunesh Sahu

*आनलाइन सट्टा करोबार में कई बड़े व्यापारी समेत दिग्गज नेता शामिल…..* *शिकायत वापस लेने युवक के ऊपर जानलेवा हमला.. …*

Chunesh Sahu

जलजीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त एजेंसियों के कार्यों की सतत् मॉनीटरिंग करें : कलेक्टर

Chunesh Sahu

प्रयागराज महाकुंभ में लगा भीषण जाम, रेंग रही गाड़ियां, 25 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

Sakshi Bansod

*बारात आ रहे स्कॉर्पियो पलटी….दो की मौत..कई घायल…* पढ़िए पूरी खबर….*

Chunesh Sahu