hindmedianews
Breaking News
छत्तीसगढ़राजनीती

जिला पंचायत के प्रथम सम्मेलन में ही एक्शन मोड में दिखी अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, जनहित के कार्यों को दी प्राथमिकता*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 बालोद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन के उपरांत प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रथम सम्मेलन में अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष टोमन साहू तथा सभी सदस्यों ने शपथग्रहण किया। शपथग्रहण उपरांत जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने प्रथम सम्मेलन में ही जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए जिला पंचायत सीईओ से चर्चा की तथा शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के सफल क्रियान्वयन तथा गरीब पात्र परिवारों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए सभी विकासखंड में सेक्टर बनाकर शिविर आयोजित करने की बात कही तथा शिविरों के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों की पहचान कर सर्वे में नाम दर्ज कराने व उन्हें इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की बदौलत आज हमें यह दायित्व मिला है। मोदी जी की गारंटी तथा उनकी सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना शामिल है। पूर्ववर्ती सरकार के समय जिस प्रकार गरीबों को आवास योजना के लाभ से वँचित रखा गया था अब उसे तत्काल योजना का लाभ देकर उनके सर पर छत देने का कार्य हम मिलकर करेंगे। अब किसी भी गरीब परिवार को भटकना नहीं पड़ेगा, गरीब परिवारों की चिंता सब हमारी चिंता तथा नैतिक जिम्मेदारी बन गई है। जिन अपेक्षाओं के साथ जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया है उन अपेक्षाओं को पूरा करने हम दृढ निश्चय होकर संकल्पबद्ध रहेंगे। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष टोमन साहू, जिला पंचायत सीईओ सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

हिन्द मीडिया रिपोर्टर याद राम
साहू मो, 9009338660

संबंधित पोस्ट

सौर सुजला योजना बनी के किसानों के लिए वरदान, वन क्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा

Sakshi Bansod

BEO साहब की ‘जांच टीम’ बन गई… पर अब तक ‘चुप्पी’ की चादर ओढ़े बैठा है विभाग! बच्चों से ढोवाया गया बेंच, लेकिन कार्रवाई का नामोनिशान नहीं!

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित कलाकार पंचुराम सागर की शिल्प मावली माता, झिटकु-मिटकु बना आकर्षण का केंद्र* *युवा शिल्पकार उर्मिला की शिल्प ‘आदन झाड़’ बनी रोचकता का विषय*

Chunesh Sahu

देशभर में आज 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

rakeshbhaskar

शिक्षा के उजियारे से रोशन होगा छत्तीसगढ़-रवि मानिकपुरी

hindmedianews

आईजी गर्ग ने बालोद जिले के हल्दी में पुलिस चौकी का किया लोकार्पण , पुलिस चौकी खुलने से अपराध होगा कम,, आईजी गर्ग,,

Chunesh Sahu