hindmedianews
Breaking News
अन्यकबीरधामछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

कवर्धा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण का मतदान कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला विकासखंड में शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। लोकतंत्र को सशक्त करने के लिए दोनों विकासखंडों के 655 मतदान केंद्रों में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

महिला मतदाताओं में उत्साह, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की भारी उपस्थिति देखी जा रही है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

268 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

रिटर्निंग अधिकारी श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण 20 फरवरी को पंडरिया एवं बोड़ला विकासखंड के 08 जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रों में होगा। इसमें जिला पंचायत क्षेत्र 01 से 08 तक शामिल हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 3,31,065 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

 

जिला पंचायत निर्वाचन क्षेत्रवार विवरण

• क्षेत्र क्रमांक 01 – 31 ग्राम पंचायतें, 39,903 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 5 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 02 – 35 ग्राम पंचायतें, 43,883 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 03 – 31 ग्राम पंचायतें, 41,913 मतदाता, 77 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 04 – 33 ग्राम पंचायतें, 43,159 मतदाता, 80 मतदान केंद्र, 2 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 05 – 31 ग्राम पंचायतें, 42,075 मतदाता, 81 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 06 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,569 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 4 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 07 – 33 ग्राम पंचायतें, 41,133 मतदाता, 85 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

• क्षेत्र क्रमांक 08 – 37 ग्राम पंचायतें, 39,430 मतदाता, 89 मतदान केंद्र, 3 अभ्यर्थी।

जनपद पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों की स्थिति

तहसीलदार एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री सुशील कुमार सोनपिपरे ने बताया कि पंडरिया जनपद पंचायत में—

• पंच पद के 945 वार्डों के लिए 2080 प्रत्याशी।

• सरपंच पद के 134 ग्राम पंचायतों के लिए 537 प्रत्याशी।

• जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 139 प्रत्याशी।

• कुल मतदान केंद्र 347।

• कुल मतदाता 1,85,752।

बोड़ला जनपद पंचायत में, रिटर्निंग अधिकारी सुश्री राजश्री पांडेय ने बताया कि

• पंच पद के 551 वार्डों के लिए 1195 प्रत्याशी।

• सरपंच पद के 119 ग्राम पंचायतों के लिए 441 प्रत्याशी।

• जनपद सदस्य के 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 111 प्रत्याशी।

• कुल मतदान केंद्र 308।

• कुल मतदाता 1,45,344।

मतदान शांतिपूर्ण, प्रशासन सतर्क

निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि मतदाता निर्भीक होकर मतदान कर सकें।

संबंधित पोस्ट

कवर्धा शहरवासियो को मिला सुव्यवस्थित मित्र मिलन चौपाटी की सौगात

Sakshi Bansod

EPISODE.01. बूझो तो जानें…..?..?.?. निगम का एक अधिकारी……. चंदा वसूलने ऑफिस चौंखट तक दस्तक…. घटना कैमरे में कैद…. आख़िर कौन….?.?.?..

Chunesh Sahu

निषाद समाज ने मनाई भक्त राज गुहा जयंती ,,,तांदुला नदी किनारे पचरी निर्माण का भूमिपूजन भी किया गया

Chunesh Sahu

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर जंगलों के बीच पंगडंडी रास्तों पर गिरे पेड़ों को हटाया गया

hindmedianews

*कल ग्राम पोटियाडीह में हुए एक युवक की संदिग्ध मौत का हुआ खुलासा*

Chunesh Sahu

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में श्रमिकों के प्रशिक्षण, निजी उद्योगों में बिना लाइसेंस व अनुमति कार्यरत ठेकेदारों और जल जीवन मिशन के संबंध में पूछा प्रश्न

hindmedianews