hindmedianews
Breaking News
अन्यछत्तीसगढ़राजनीती

मुख्यमंत्री श्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

*मुख्यमंत्री श्री साय ने भांठागांव (बी) उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ*

 

*- मुख्यमंत्री के समक्ष किसान भागबली और हरिराम ने अपने उत्पादित धान की बिक्री की*

 

*- सीसीबी के नवनिर्मित नवीन शाखा भवन मोहंदीपाट का किया लोकार्पण*

 

बालोद, 14 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान गुण्डरदेही तहसील के ग्राम भांठागांव (बी) धान उपार्जन केन्द्र पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के प्रदेश स्तरीय कार्य का शुभारंभ किया। इसी के साथ आज से किसानों का धान बिक्री महोत्सव का आगाज हो गया, जो आगामी 31 जनवरी 2025 तक चलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने उपार्जन केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल एवं अन्य यंत्रों का पूजा अर्चना किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों को राजकीय गमछा व हार पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के समक्ष ग्राम भांठागांव के किसाना श्री भागबली ने कुल 148 क्विंटल और श्री हरिराम ने 65 क्विंटल 20 किलो धान की बिक्री की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपने धान की बिक्री का अवसर प्राप्त करने पर किसान भागबली और हरिराम बहुत ही खुश नजर आ रहे थे। उक्त उपार्जन केन्द्र में 14 नवम्बर को धान खरीदी हेतु कुल 06 किसानों का टोकन काटा गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम मोहंदीपाट में 30 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित जिला सेवा सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा मर्यादित दुर्ग के नवीन शाखा का लोकार्पण भी किया। उन्होंने धान बिक्री के लिए पहुुंचे किसानों को पौधा वितरण भी किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू, श्री राजेंद्र राय, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत भी उपस्थित थे।

 

2.*केंद्र एवं राज्य सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित: श्री विष्णुदेव साय*

 

*गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठगांव बी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

 

*भगवान बिरसा मुंडा के पराक्रम को बताया अनुपम एवं अद्वितीय*

 

*ग्राम भाठागांव बी में कंवर समाज द्वारा संचालित हायर सेकंडरी स्कूल को शासकीय करण करने तथा स्कूल के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपए की राशि प्रदान करने तथा रेंगाकठेरा में पैंकरा कंवर समाज के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रूपये एवं गुण्डरदेही में राम सत्ता स्थल निर्माण हेतु 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की*

 

बालोद, 14 नवंबर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार जनजाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनजाति समाज के चंहुमुखी विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। श्री साय आज बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम भाठागांव बी में आयोजित जनजाति गौरव दिवस एवं कंवर समाज के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। श्री साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के अंग्रेजी हुकूमत के प्रति विद्रोह एवं शौर्य का उल्लेख करते हुए उनके पराक्रम को अनुपम एवं अद्वितीय बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के वीरता एवं पराक्रम से अंग्रेज थर थर कांपते थे। श्री साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी अस्मिता, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए मात्र 25 वर्ष की अल्पायु ने ही शहीद हो गए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम भाठागांव बी में कंवर समाज द्वारा संचालित हायर सेकंडरी स्कूल का शासकीयकरण करने की कार्यवाही करने तथा इस भवन के जीर्णोद्धार हेतु 25 लाख रुपए, गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा में आदिवासी पैंकरा कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए एवं गुण्डरदेही के वार्ड नंबर 10 में राम मंदिर के राम सत्ता स्थल के निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम समाज प्रमुखों के सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरबंश मिरी ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र साहू एवम श्री राजेंद्र राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, कंवर समाज के जिला अध्यक्ष श्री केश कुमार ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं समाज प्रमुखों के अलावा कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत एवं अन्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री साय ने भगवान बिरसा मुंडा एवं संत गहिरा गुरु को नमन करते हुए कहा कि स्वाधीनता संग्राम के साथ साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में जनजाति समाज के विभूतियों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश एवं दुनिया के साथ साथ भावी पीढ़ी को जनजाति समाज एवं जनजाति नायकों के राष्ट्र के प्रति योगदान एवं उनके गौरव गाथा का बोध कराने जनजाति गौरव समाज के वृहद एवं भव्य कार्यक्रम की अभिनव शुरुआत की गई है। श्री साय ने कहा कि आज देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की महिला विराजमान है। इसके अलावा हमारे राज्य के मुखिया की जिम्मेदारी भी एक आदिवासी को सौंपी गई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 14 एवं 15 नवंबर को जनजाति सांस्कृतिक महोत्सव के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पर देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार अपने उत्कृष्ट एवम कला का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ राज निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी के योगदानों के फलस्वरूप ही छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ है।

श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वाले केंद्र सरकार के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रधानमंत्री जनमन योजना की शुरुआत कर इसके लिए 47 हजार करोड़ रुपए की राशि की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से हमारे विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों के गांव एवं घरों तक सड़क, बिजली पानी एवं मूलभूत सुविधा पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा धरती आबा ग्राम उत्कृष्ठ योजना की शुरुआत कर इसके लिए 80 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। इस योजना के तहत राज्य के 06 हजार 500 गांवों का चयन किया गया है। इसके माध्यम से इन गांवों में मूलभूत सुविधा सुनिश्चित कर इन गांवों का कायाकल्प किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम भाठागांव बी के शहीद ठामन सिंह ठाकुर एवं ग्राम के जमीदार स्व दाऊ गिरधारी सिंह के गांव में शिक्षा के प्रसार के लिए गांवों में स्कूल संचालन के कार्य की भूरी भूरी सराहना करते हुए इन दोनों विभूतियों को नमन किया। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री साय ने सर्वप्रथम शहीद श्री ठामन सिंह ठाकुर एवं स्व दाऊ गिरधारी सिंह के समाधि स्थल में पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर श्री साय ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम ने हजारों की संख्या में कंवर समाज के लोगों के अलावा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

कलेक्टोरेट बालोद में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथबालोद, 31 अक्तूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को

Chunesh Sahu

BREAKING नक्शा कटवाने के लिए RI और चैनमैन ने वसूला 10 हजार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल

Chunesh Sahu

,

hindmedianews

*क्या मगरलोड, कुरूद क्षेत्र के रेत घाटो में है अधिक राजनीतिक दबाव.कई राजनेता की हिस्सेदारी भी है शामिल… शीर्ष नेतृत्व से दमदार पकड़ के चलते दे रहे अवैध मनसूबे को अंजाम…* *मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश की खुली अवहेलना है बदस्तूर जारी…*

Chunesh Sahu

*बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधिविधान से किया बंदर का अन्तिम संस्कार*

Chunesh Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रणभूमि क्षेत्र क्रमांक9 , जनपद पंचायत गुरुर से, भाजपा प्रत्याशी दिनेश्वरी, फागू राम सिन्हा ने घर घर पहुंच कर जनता से मांगा आशीर्वाद,

Chunesh Sahu