
*साहू समाज धमतरी अपने जिला,तहसील,परिक्षेत्र,ग्रामीण इकाई के पदाधिकारियों एवं सामाजिकजनों के सहयोग से विभिन्न नशाखोरी,परिवारिक विघटन पर अंकुश लगाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाएगी l साहू समाज धमतरी के प्रतिनिधि मंडल का धमतरी जिला पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्षनेय के साथ वर्तमान परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए समसामयिक आचार-विचार / घटनाओं, नशाखोरी, बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी में एक सुझावात्मक बैठक हुई l जिसमें साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल नें सुझाव दिया कि संस्कार की कमी, कर्तव्यबोध ना होना,युवाओं कों बेहतर कैरियर बनाने हेतु सही मार्गदर्शन का ना मिल पाना, राजनीतिक संरक्षण,संलिप्तता सहित अनेक कारणों से विभिन्न नशाखोरी और अपराध बढ़ रहे है l पारिवारिक विघटन हो रहा है l इस पर रोकथाम हेतु धमतरी जिला के प्रत्येक गांव में सर्व समाज के साथ पुलिस प्रशासन की नियमित अंतराल में बैठक होनी चाहिए l सर्व समाज के किशोर युवक-युवतियों हेतु संस्कार, कैरियर एवं पारिवारिक-सामाजिक, कर्तव्यबोध हेतु सामाजिक कार्यशाला का आयोजन हेतु पुलिस अधीक्षक ने विशेष आग्रह किया।ग्रामीण,परिक्षेत्र,मंडल, तहसील जिला स्तर की होने वाले बैठकों/ कार्यक्रमों में संस्कारवान बनने,बेहतर कैरियर निर्माण के साथ ही बढ़ते नशाखोरी,अपराध पर अंकुश लगाने हेतु सामाजिकजनों / वक्ताओं द्वारा उद्बोधन हो, पुलिस प्रशासन/थाना /चौकी अपनी गश्त बढ़ाएं, नशाखोरी,अपराध के सामानों की आपूर्ति पर तत्काल कार्यवाही हो, सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाए, पहले की तरह सुरक्षा समिति, मितान के ध्यान, बीट प्रभारियों को सक्रिय किया जाए, बाहर से आने वाले किरायेदारों / दुकानदारों की मुसाफिरी अनिवार्य रूप से दर्ज कराई जावे,चिकित्सा से संबंधित मेडिकल दुकानों को छोड़कर देर रात्रि तक दुकान ना खुली रहे, बंद करने का एक निश्चित समय हो आदि विभिन्न सुझाव साहू समाज के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिया गया l

*पुलिस अधीक्षक धमतरी अंजनेय वार्षनेय ने सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन समाज का प्रतिबिंब होता है l जनमानस के हित में तत्परता के साथ कार्य करती रहती है l विभिन्न नशाखोरी अपराध को रोकने के साथ “बेटा पढ़ाओ, बेटी बचाओ” के लिए जनमानस का सहयोग नितांत आवश्यक है l पुलिस प्रशासन और समाज के आपसी समन्वय,सहयोग से एक आदर्श जिला का परिकल्पना को साकार करने हेतु जनमानस से अपील किया l बैठक में प्रमुख रूप से जिला साहू संघ धमतरी के जिलाध्यक्ष अवनेंद्र साहू, उपाध्यक्षद्वय तोरणलाल साहू, केकती साहू,महासचिव यशवंत साहू,सचिव लीलाराम साहू, तहसील अध्यक्षगण तोषण साहू, गोपाल साहू,राधेश्याम साहू, रोहित साहू, कामता साहू,सचिव जितेंद्र साहू,शेखन साहू उपाध्यक्ष रमेसर साहू,विजयगौतम साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन गजपाल,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चंद्रकला साहू, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. ललित साहू,परिक्षेत्र अध्यक्षगण ललित चौधरी,पोषण साहू, प्रहलाद साहू,रोहित साहू,डेरहु साहू,रामचंद्र साहू,कमलेश साहू, विश्वनाथ साहू,तुलेंद्र साहू के.आर. साहू,भीषम साहू उपस्थित थे l*





