hindmedianews
Breaking News
क्राइमछत्तीसगढ़

गौरी गौरी विसर्जन में नाचने के दौरान हुए अपचारी बालकों के बीच में धक्का मुक्ति में हुए विवाद में दो को चाकू लगने से एक की हुए मौत एवं एक घायल के मामले में आरोपीगण को किया गया तत्काल गिरफ्तार*

IMG-20250714-WA0596
previous arrow
next arrow

 

 

*लाल बगीचा के गौरी गौरी विसर्जन में नाचने के दौरान हुए अपचारी बालकों के बीच में धक्का मुक्ति में हुए विवाद में दो को चाकू लगने से एक की हुए मौत एवं एक घायल के मामले में आरोपीगण को किया गया तत्काल गिरफ्तार*

 

*उक्त मामले में पांचों आरोपीगण जिसमें 02 विधि से संघर्षरत बालक को सिटी कोतवाली,थानाअर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम ने किया तत्काल गिरफ्तार*

 

*मृतक,घायल एवं आरोपीगण के बीच नाचने में हुई धक्का मुक्की को लेकर हुए विवाद में मृतक एवं घायल को मारा था चाकू*

 

*पांचों आरोपियों के विरुद्ध थाना-कोतवाली में धारा 109(1),103 (1), 3 (5) बीएनएस०, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत किया गया अपराध पंजीबद्ध*

 

*संक्षिप्त विवरण*-:प्रार्थी नवीन नाग पिता नरेश नाग उम्र 26 साल साकिन सुभाष नगर खम्मन बाड़ी धमतरी ने कल दिनांक 02.11.24 के 23.10 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक के रात 10 बजे अपने साथियों युवराज नाग, महेश देवांगन, गुलशन नाग, विशाल नाग, नीरज नाग, संतोष नाग, रितेश देवांगन के साथ लाल बगीचा के गौरी गौरा विर्सजन करने मुहल्ले वालो के साथ मकई चौक नाचते गाते जा रहे थे आरती मेडिकल स्टोर्स पुराना बस स्टैण्ड तक आये और वहा से सभी लोग पैदल पैदल अपने अपने घर जाने कलक्ता फोटो स्टुडियो पुराना बस स्टैण्ड के पास पहुंचे थे उसी समय बाबर उर्फ लल्ला उर्फ जाबर खान रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर खान, हेंमत उर्फ पन्नू सतनामी तथा अपचारी बालक और उनके साथी अचानक रस्ते में आये तथा गौरी गौरा में नाचने के दौरान धक्का मुक्की किये हो कहकर विवाद करने लगे इसी बीच बाबर उर्फ लल्ला उर्फ जाबर खान, रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर, हॅमत उर्फ पन्नू सतनामी मृतक युवराज एवं आहत नीरज नाग के हाथो को पकड़ लिये एवं हाथ मुक्के से मारपीट करते हुये अपचारी बालक को चाकू मारने बोला तथा एक अपचारी बालक का साथ दे रही थी।

तब विवि से संघर्षरत बालक ने अपने पास रखे धारदार चाकू से युवराज एवं नीरज पर प्राणघातक कई बार हत्या करने के आशय से युवराज के सीने, नीरज के पेट, कंघा एवं कमर में वार कर चोट पहुंचाये।

दोनों बेहोश हो गये जिसे ईलाज के लिये जिला अस्पताल धमतरी लेकर गये जहाँ दोनो की गंभीर स्थिति को देखते हुये क्रिश्चियन अस्पताल बढेना मे उच्च चिकित्सा के लिये रिफर किया गया।

आहतों को किश्चियन अस्पताल में भर्ती किया गया।

ईलाज दौरान आहात युवराज नाग की मृत्यू हो गई तथा आहत नीरज नाग गंभीर अवस्था में भर्ती होकर ईलाजरत है की सूचना पर तत्काल मर्ग कायम कर मृतक युवराज नाग का शव पंचनामा पी०एम० काराया गया।

डॉ० द्वारा मृतक की मृत्यू शार्ट पी०एम० हत्यात्मक होना लेख किया है।

जिस पर हत्या का प्रकरण में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों का कथन मौका निरीक्षण घटना में प्रयुक्त चाकू की जप्त कर आरोपी अपचारी बालक से जप्त किया गया है।

प्रकरण की अभी तक विवेचना से आरोपीगण एवं अपचारी बालकों के द्वारा मृतक युवराज नाग की धारदार चाकु से प्राणघातक वार कर हत्या करना तथा आहत नीरज नाग का हत्या का प्रयास करने का अपराध करना घटित सबुत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र. 422/24 धारा – 109(1),103 (1), 3 (5) बीएनएस०, 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों

( 01) बाबर खान उर्फ लल्ला उर्फ जाबर, (02) रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर, (03) पन्नु उर्फ हेंमत चेलक धमतरी थाना सिटी कोतवाली को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

तथा अपचारी बालकों की पृष्ट भूमी कर बाल कल्याण समिति में पेश की जा रही है।

*आरोपीगण का नाम*-:

*(01)* बाबर खान उर्फ लल्ला उर्फ जाबर पिता कय्यूम खान ,उम्र 24 वर्ष सा० रत्नाबांधा कब्रिस्तान धमतरी

*(02)* रमजान उर्फ रमजू उर्फ छोटा बाबर,पिता कय्यूम खान,उम्र 21 वर्ष सा०रत्नाबांधा कब्रिस्तान धमतरी

*(03)* पन्नु उर्फ हेमंत चेलक उम्र 19 वर्ष पिता बेद राम चेलक,लाल बगीचा धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी,

जिला धमतरी छ०ग० एवं दो विवि से संघर्षरत बालक शामिल हैं

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटीकोतवाली,थाना प्रभारी अर्जुनी,थाना प्रभारी रूद्री, सायबर सहित थाना स्टॉफ का

  • महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

 

*ग्राम कुंडेल में लोहे का कतल लेकर घुम-घुम कर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी जिलेन्द्र ध्रुव के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही*

 

*आरोपी जिलेन्द्र ध्रुव के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी द्वारा धारा 25,27 ऑर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर,आरोपी को भेजा गया जेल*

 

*संक्षिप्त विवरणः*- धमतरी पुलिस चौकी करेली बड़ी स्टॉफ पेट्रोलिंग पर ग्राम कुण्डेल की ओर रवाना हुआ था,तभी ग्राम कुण्डेल बस स्टैण्ड के पास मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम कुण्डेल महावीर चौक के पास में जिलेन्द्र ध्रुव नामक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का कतल लेकर घुम-घुम कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है की सुचना पर तत्काल चौकी करेली बड़ी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही कर घेराबंदी किया गया जहां एक युवक जिसके दाहिने हाथ में लोहे का कतल जैसा हथियार को हवा में लहराते हुवे आने जाने वाले लोगों को डराते धमकाते मिला जिसको गवाहों के समक्ष नाम पता पूछने पर अपना नाम जिलेन्द्र ध्रुव पिता भीमराम ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन कुण्डेल चौकी करेलीबडी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ०ग०) का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नग लोहे का कतल जैसा हथियार जिसकी कुल लंबाई लगभग 15 इंच को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी के विरुद्ध चौकी करेली बड़ी द्वारा धारा 25,27 ऑर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

 

*आरोपी का नाम*:- जिलेन्द्र कुमार ध्रुव पिता भीमराम ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन कुण्डेल चौकी करेलीबड़ी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ०ग०)।

 

संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी करेलीबडी चौकी प्रभारी उनि० अजय सिंह सउनि० तुलसीराम मिथलेश, प्रआर० हेमंत उईके, आरक्षक यशवंत लहरी, रितेश साहु,मनोहर गायकवाड़,धनसाय साहु का विशेष योगदान रहा।

संबंधित पोस्ट

अज्ञात मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को मिला सहारा, कबीरधाम पुलिस की मानवीय पहल

Sakshi Bansod

कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने पिपरिया नगर पंचायत को दी 1 करोड़ 43 लाख 89 हजार रूपए की सौगात।

hindmedianews

भ्रष्टाचार के भेट चढ़ा शौचालय, स्कूली बच्चों को खुले में शौच करने किया जा रहा मजबूर: मौन प्रशासन

hindmedianews

कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंडरिया में अवैध महुआ शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार, 7 लीटर कच्ची शराब जब्त

Sakshi Bansod

शास. प्राथ. शाला केशलीगोड़ान में बालसदन, कक्षा नायक एवं शाला प्रबंधन समिति का गठन एवं शपथग्रहण समारोह

hindmedianews

दीपावली पर जीव दया व आत्म पूजा का संदेश लेकर केडीवी मिशन ने दृष्टिहीन बच्चों संग मनाई मानवता की दीपावली

hindmedianews