
राजनांदगांव- शहर के पुराने रेस्ट हाउस के पास महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के पास एक युवक ने चाकू से गोदकर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने की है जहां शांति नगर निवासी सोनू पटेल की चाकू से गोदकर उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया इस पर सोनू पटेल पर उसके दोस्त ने चाकू से हमला कर दिया आसपास से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद सोनू पटेल को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे अमृत घोषित कर दिया वहीं घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुड़ गई है इस मामले में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी हेमंत साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल के सामने पड़ा हुआ है जिस पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया है। प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली है कि दो दोस्तों के बीच विवाद हुआ था जिसके कारण यह घटना घटी है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।





